Sunny Deol: जाट फिल्म से किसान आंदोलन को समर्थन कर रहे हैं सनी देओल! क्या बोले एक्टर

Sunny Deol Supporting Kisan Andolan: सनी देओल फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इस में किसानों की बात कही है। खेत में हल जोतने वाला किसान विपदा के समय कुछ भी कर सकता है।
Sunny Deol Supporting Kisan Andolan
जाट फिल्म से किसान आंदोलन को समर्थन कर रहे हैं सनी देओल!
Published on: 
Updated on: 

Sunny Deol Supporting Kisan Andolan: पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे बॉलीवुड दिग्गज कलाकार सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उन्होंने फिल्म जाट के माध्यम से भारतीय किसानों की बात कही है। उन्होंने कहा कि खेत में हल जोतने वाला किसान मुश्किल वक्त में कुछ भी कर सकता है। सनी देओल इस समय अपनी फिल्म जाट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मैत्री मूवी मेकर्स जाट फिल्म के माध्यम से पहली बार हिंदी फिल्म का निर्माण कर रही है, जिसे देशभर में अन्य भाषाओं में भी डब कर के रिलीज करने की तैयारी में मेकर्स जुटे हुए हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और स्थानीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है। सनी देओल ने अमर उजाला को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि डबिंग की वजह से उन्होंने इस फिल्म की कहानी को पूरी तरह से देख लिया है। उनका कहना है कि जाट फिल्म जबरदस्त फिल्म है और इसमें किसानों की बात कहने की कोशिश की गई है।

इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने कहा कि खेत में हल जोतने वाला साधारण सा किसान विपदा आने पर कुछ भी कर सकता है। सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, लेकिन अब वह सांसद नहीं हैं और उनके इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने किसान आंदोलन को सपोर्ट किया है। सनी देओल के काम की अगर बात करें तो फिल्म जाट के बाद उनकी अगली फिल्म लाहौर 1947 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है। इस फिल्म में आमिर खान भी उनके साथ नजर आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com