धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर चिंतित हुए फैंस, सनी देओल की पोस्ट ने बढ़ा दी सबकी धड़कन

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर लोगों को चिंता सताने लगी है। सनी देओल की पोस्ट की वजह से धर्मेंद्र के फैंस की धड़कनें बढ़ गई। दरअसल सनी देओल ने एक पोस्ट की है जिसमें वह पापा धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए हैं।
Sunny Deol Missing Father Dharmendra
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सनी देओल इस समय 'बॉर्डर 2' और 'जाट' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बॉर्डर 2 की शूटिंग जल्दी शुरू होगी, वहीं जाट की शूटिंग में वह व्यस्त हैं। इसी बीच सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह अपने पिता को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद धर्मेंद्र के प्रशंसकों ने चिंता जताई है कि धर्मेंद्र की तबीयत तो ठीक है, आखिर सनी देओल ऐसी बात क्यों कह रहे हैं।

सनी देओल के किरदारों और उनके व्यक्तित्व की बात करें तो वह काफी स्ट्रांग नजर आते हैं, लेकिन उनके सीने में भी मासूम सा दिल बसता है और इस बात का उदाहरण उनकी ताज़ा पोस्ट है, जिसमें वह अपने पिता को शिद्दत से याद करते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल फिल्म 'जाट' की शूटिंग के वजह से हैदराबाद में हैं और वह अपने पिता से दूर हैं, ऐसे में उन्हें पिता की याद सता रही है। इसलिए उन्होंने 'मिस यू पापा' लिखकर एक पोस्ट साझा की है।

सनी देओल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। सनी देओल ने अपने पिता को याद करते हुए यह पोस्ट साझा की। लेकिन धर्मेंद्र के प्रशंसकों को धर्मेंद्र के तबीयत की चिंता सताने लगी। वह यह जानना चाहते हैं कि धर्मेंद्र की तबीयत तो ठीक है या फिर उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या हुई है। आखिरकार सनी देओल ने ऐसा क्यों लिखा। लेकिन अब लोगों को पता चल गया है कि सनी देओल इस समय 'जाट' फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में मौजूद हैं और पिता से दूर होने के नाते उन्हें पिता की याद सता रही है।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जाट फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है। वहीं 2025 में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग की शुरुआत भी होगी, जिसका ऐलान कुछ दिनों पहले ही खुद सनी देओल ने किया था। इस फिल्म में वरुण धवन उनके साथ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन के नाम का भी औपचारिक ऐलान बॉर्डर 2 फिल्म के लिए हो चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com