Border 2 Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, जानें 28वें दिन की कमाई

Border 2 Total Earning: ‘बॉर्डर 2’ ने 28वें दिन 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे 28 दिनों का कुल आंकड़ा 324.35 करोड़ रुपये पहुंचा। फिल्म ने अपने 275 करोड़ के बजट को पार कर हिट साबित हुई।
sunny deol varun dhawan border 2 box office day 28 collection
बॉर्डर 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Border 2 Day 28 Collection: अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में 28 दिन पूरे हो गए हैं। सनी देओल और वरुण धवन स्टारर यह वॉर ड्रामा रिलीज के शुरुआती हफ्तों में दर्शकों का खूब प्यार पाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुका है। हालांकि चौथे हफ्ते में फिल्म की रफ़्तार थोड़ी धीमी हुई, फिर भी हर दिन यह अपने कुल कलेक्शन में इजाफा करती रही।

फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और अब 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को इसने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले 22वें दिन फिल्म ने 80 लाख, 23वें दिन 1.9 करोड़, 24वें दिन 1.4 करोड़, 25वें दिन 60 लाख, 26वें दिन 80 लाख और 27वें दिन 55 लाख रुपये कमाए थे। इस तरह, ‘बॉर्डर 2’ का 28 दिनों का कुल कलेक्शन 324.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

1997 में जेपी दत्ता द्वारा डायरेक्ट की गई पहली ‘बॉर्डर’ 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने 66.70 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों के बीच छाप छोड़ी थी। वहीं, बॉर्डर 2 की लागत 275 करोड़ बताई जा रही है और 28 दिनों में 324.35 करोड़ रुपये कमाकर यह अपने बजट से थोड़ी अधिक कमाई कर हिट फिल्म साबित हुई है। हालांकि, बजट की तुलना में कमाई दोगुनी नहीं हुई, लेकिन इसे व्यावसायिक रूप से सफलता माना जा रहा है।

स्टार कास्ट और क्रू

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अलावा मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा समेत कई कलाकारों ने फिल्म में अहम किरदार निभाए। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला।

बॉर्डर 2 की प्रतिक्रिया

फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां एक ओर इसके एक्शन और युद्ध दृश्यों की तारीफ हुई, वहीं कुछ ने इसकी लंबाई और प्लॉट पर टिप्पणियां भी की। बावजूद इसके, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई बनाए रखी और सनी देओल की फैन फॉलोइंग को भी फायदा पहुंचाया। 28 दिनों की रफ्तार और कुल कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘बॉर्डर 2’ ने अपने बजट से अधिक कमाई कर हिट साबित हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com