-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunny Deol Flim Border 2 Big Update On Shooting Will Be Completed Soon
‘बॉर्डर 2’ से आया बड़ा अपडेट, शूटिंग जल्द होगी पूरी, सनी देओल ने कही ये बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लंबे वक्त से सुर्खियों में है। इसी बीच उन्होंने एक अपडेट शेयर किया है और बताया कि फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और तीन महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

सनी देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आने वाले हैं। इन दिनों वे अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘जाट’ जैसी एक्शन से भरपूर फिल्म में नज़र आने के बाद फैंस अब उन्हें एक बार फिर सैनिक के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। अब खुद सनी देओल ने अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है।
हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग तेजी से चल रही है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं इस वक्त ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग कर रहा हूं। हमारी कोशिश है कि अगले दो से तीन महीनों में शूटिंग पूरी हो जाए और हम फिल्म को अगली 26 जनवरी को रिलीज कर सकें। पूरी टीम दिल से मेहनत कर रही है, उम्मीद है कि यह एक बेहतरीन फिल्म बनकर सामने आएगी।”
‘बॉर्डर 2’ से सनी देओल का सामने आया था फर्स्ट लुक
कुछ समय पहले फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जो तेजी से वायरल हुआ था। वह देहरादून के हल्दूवाला इलाके में शूटिंग कर रहे थे, जहां उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी ने भी फिल्म के सेट का दौरा किया था। सामने आई तस्वीरों में सनी देओल फौजी वर्दी में, हाथ में बंदूक और सिर पर पगड़ी बांधे नजर आए थे। इस लुक ने फैंस को फिल्म ‘बॉर्डर’ की याद दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने मेरी पूरी पर्सनैलिटी बदल दी, सुपरस्टार को ‘आइडल’ मानती हैं पलक तिवारी, किया खुलासा
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे नए और टैलेंटेड चेहरे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज के बैनर तले हो रहा है। फिल्म को 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज होगी।
एक्टर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल पिछली बार फिल्म ‘जाट’ में नज़र आए थे। आने वाले समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘बॉर्डर 2’, ‘लाहौर 1947’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ जैसी फिल्में शामिल हैं। साफ है कि सनी देओल का 2026 तक का फिल्मी सफर देशभक्ति, एक्शन और जबरदस्त अभिनय से भरपूर रहने वाला है।
Sunny deol flim border 2 big update on shooting will be completed soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMरणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Jul 03, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













