बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Border 2 And Mardaani 3 Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज़ के शुरुआती दिनों में दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी और शुरुआत में ही दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, अब फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने 14वें दिन 2.4 करोड़ रुपये कमाए। यह आंकड़ा रात 8.30 बजे तक का है, जबकि रात के शोज के कलेक्शन अभी सामने आने बाकी हैं। अब तक फिल्म ने कुल 293.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
इन सबके बीच रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। गुरुवार तक मर्दानी 3 ने 1.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 25.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म का अबतक का कलेक्शन।
मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.6 करोड़, और छठे दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, लगातार कम होती रेटिंग के बावजूद फिल्म ने दर्शकों का ध्यान बनाए रखा और फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी रही।
बॉर्डर 2 की शुरुआत धमाकेदार रही। पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की। इसके बाद रोज़ाना कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़, आठवें दिन 10.75 करोड़, नौवें दिन 17.75 करोड़, दसवें दिन 22.5 करोड़ और 11वें व 12वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन दर्ज हुआ। 13वें दिन फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
ये भी पढ़ें- गोविंदा हुए दिवालिया, क्या पैसों के लिए करना पड़ रहा स्कूल में परफॉर्म? मैनेजर ने उड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट ने इसे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाया।
वहीं, मर्दानी 3 को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने अपने किरदार के लिए खूब मेहनत की है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपने-अपने दर्शक वर्ग को आकर्षित करने में सफल रही हैं।