Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘धुरंधर 2’, सिंगल डिजिट में की कमाई, फिर भी रिकॉर्ड रहा कायम
Dhurandhar 2 Earnings: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 21वें दिन 7.90 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पहली बार सिंगल डिजिट में रहा। बावजूद इसके फिल्म ने 1041.27 करोड़ की कुल कमाई के साथ रिकॉर्ड कायम रखा।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। हालांकि, रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया, लेकिन इसके बावजूद यह कई मायनों में इतिहास रचने में सफल रही है।
19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। तीसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां 16वें दिन 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़ और 18वें दिन 28.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ, वहीं 19वें और 20वें दिन यह गिरकर करीब 10 करोड़ के आसपास पहुंच गया।
तीसरे बुधवार के रिकॉर्ड में बनाई जगह
अब 21वें दिन फिल्म ने 7.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी अब तक की सबसे कम कमाई है। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1041.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भले ही ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन तीसरे बुधवार को सिंगल डिजिट में आ गया हो, लेकिन इसके बावजूद यह भारतीय सिनेमा में तीसरे बुधवार के कलेक्शन के मामले में टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में धुरंधर 20.90 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है, जबकि पुष्पा 2 19.5 करोड़ के साथ दूसरे और बाहुबली 2 12 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
अब भी बनी हुई है सबसे बड़ी फिल्म
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 7.90 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर काबिज हो गई है। हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ अब भी बॉलीवुड इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इसने कई पैन इंडिया फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई भले ही धीरे-धीरे घट रही हो, लेकिन इसकी कुल कमाई और बनाए गए रिकॉर्ड इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल करते हैं।
