Mardaani 3 Collection: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 की असली परीक्षा शुरू, 6वें दिन के कलेक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

Mardaani 3 Budget: ‘मर्दानी 3’ ने 6 दिनों में करीब 24.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए हिट होना अब भी चुनौती बना हुआ है। वीकडेज कलेक्शन ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।
Rani Mukerji Film Mardaani 3 Box Office Collection Day 6 film Hit or Flop
मर्दानी 3 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mardaani 3 Box Office Day 6: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त होने के चलते फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं और रिलीज के शुरुआती दिनों में इसने अच्छा प्रदर्शन भी किया। हालांकि अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या ‘मर्दानी 3’ वाकई हिट साबित हो पाएगी या फिर इसे औसत/फ्लॉप का टैग झेलना पड़ेगा।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जिसे ठीक-ठाक शुरुआत माना गया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी उछाल देखने को मिली और इसने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

मर्दानी 3 की कमाई

हालांकि सोमवार से वीकडेज की परीक्षा शुरू हो गई। चौथे दिन मर्दानी 3 की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह आंकड़ा 2.25 करोड़ रुपये पर सिमट गया। मंगलवार को टिकटों पर छूट और ऑफर्स के चलते थोड़ी राहत मिली और फिल्म ने करीब 2.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को ‘मर्दानी 3’ ने करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मर्दानी 3 की नेट कलेक्शन

इन आंकड़ों के साथ फिल्म का 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन लगभग 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह कलेक्शन भले ही स्थिर नजर आ रहा हो, लेकिन फिल्म को हिट का तमगा दिलाने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘मर्दानी 3’ का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब तक फिल्म अपनी लागत का करीब 38 प्रतिशत ही निकाल पाई है।

वैलेंटाइन वीक में नई फिल्मों से होगी मुकाबला

सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को अभी लगभग 35-37 करोड़ रुपये की और कमाई करनी होगी। चुनौती यह भी है कि आने वाले दिनों में वैलेंटाइन वीक के दौरान नई फिल्मों की रिलीज से मुकाबला और कड़ा हो सकता है। फ्रेंचाइजी के लिहाज से देखें तो फिलहाल ‘मर्दानी 3’ पहले और दूसरे पार्ट के मुकाबले पीछे चल रही है। रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ ने जहां भारत में करीब 36 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, वहीं ‘मर्दानी 2’ उससे आगे निकलने में सफल रही थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com