Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘Dhurandhar 2’ की रफ्तार हुई धीमी, क्या अब ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना रह गया नामुमकिन?

Dhurandhar 2 Record: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अब इसकी कमाई धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 09, 2026 | 09:18 PM

धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में लगातार कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की तेज रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि यह Dangal के 2070 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक कलेक्शन के करीब पहुंच सकती है।

हालांकि अब रिलीज के 20 दिन बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है, जिससे ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल होता दिख रहा है।

पहले पार्ट से जल्दी गिरी कमाई

अगर धुरंधर और ‘धुरंधर 2’ की तुलना की जाए, तो दूसरे भाग की कमाई अपेक्षा से जल्दी कम होती दिख रही है। पहले पार्ट ने लगभग 28 दिनों तक लगातार डबल डिजिट में कमाई की थी, जबकि ‘धुरंधर 2’ 21वें दिन ही सिंगल डिजिट में पहुंच गई।

सम्बंधित ख़बरें

‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा

Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता

‘धुरंधर 2’ की सफलता ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, अब भंसाली की फिल्म में निभाएंगी बड़ा किरदार

नए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव

रिपोर्ट्स के अनुसार, 21वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 7.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि फिल्म की रफ्तार अब पहले जैसी नहीं रही।

नई रिलीज फिल्में बढ़ा सकती हैं मुश्किलें

अब तक ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में लगभग बिना किसी बड़ी टक्कर के चल रही थी, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी राह आसान नहीं रहने वाली। 10 अप्रैल को Daku रिलीज होने जा रही है, जिसमें मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष नजर आएंगे।

इसके अलावा 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही अच्छा खासा बज बना हुआ है, जो ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर असर डाल सकता है।

कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?

अब तक 21 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में लगभग 1653 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अगर आने वाले दिनों में औसतन 10 करोड़ रुपये प्रतिदिन की कमाई मान ली जाए, तो नई फिल्मों की रिलीज से पहले यह करीब 80 करोड़ रुपये और जोड़ सकती है।

यदि विदेशों में भी इसी अवधि में लगभग 40 करोड़ रुपये का इजाफा होता है, तो कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन करीब 1770 से 1800 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा

‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

भले ही ‘दंगल’ का रिकॉर्ड फिलहाल दूर नजर आ रहा हो, लेकिन बाहुबली 2: द कंक्लूजन का रिकॉर्ड टूटने की संभावना बनी हुई है। इस रिकॉर्ड को पार करने के लिए फिल्म को करीब 1788 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना होगा।

अगर ‘धुरंधर 2’ इस मुकाम तक पहुंच जाती है, तो यह भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर कितना लंबा चलता है।

Dhurandhar 2 box office slowdown can it break dangal record or baahubali 2 collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 09:18 PM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.