संजय कपूर की वसीयत विवाद में नया मोड़, प्रिया सचदेव ने ननद मंधीरा पर ठोका मानहानि केस, लगाए कई गंभीर आरोप
Priya Sachdev Case: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है, अब प्रिया सचदेव ने ननद मंधीरा पर मानहानि केस दर्ज कराया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रिया सचदेव ने ननद मंधीरा के खिलाफ किया मानहानि केस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priya Sachdev Defamation Case Mandhira Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और वसीयत को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर हो गया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब पारिवारिक रिश्ते खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। दिवंगत संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है।
दरअसल, प्रिया सचदेव कपूर ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक से जुड़े दस्तावेजों की प्रमाणित कॉपी मांगी थी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसी याचिका को लेकर संजय की बहन मंधीरा कपूर ने सार्वजनिक तौर पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद विवाद और भड़क गया।
पब्लिक बयानों से भड़की प्रिया सचदेव कपूर
कानूनी वेबसाइट बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, मंधीरा कपूर ने सोशल मीडिया और एक पॉडकास्ट शो में प्रिया सचदेव कपूर के खिलाफ कई टिप्पणियां की थीं। मंधीरा ने प्रिया की याचिका को “ध्यान भटकाने की कोशिश” बताया था। इन्हीं बयानों को आधार बनाकर प्रिया कपूर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी को भी पार्टी बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सिद्धांत सिहाग ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रिया कपूर को 21 जनवरी को प्री-समनिंग सबूत पेश करने के लिए बुलाया है। शिकायत में प्रिया ने आरोप लगाया है कि मंधीरा कपूर ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए, जिससे उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। प्रिया ने यह भी दावा किया कि पॉडकास्ट में उनकी और संजय कपूर की शादी की वैधता पर सवाल उठाए गए, जो एक पत्नी और अब विधवा के तौर पर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘आज की रात’ का जलवा बरकरार, तमन्ना भाटिया के आइटम नंबर ने यूट्यूब पर रचा 1 बिलियन व्यूज का इतिहास
संजय कपूर की शादीशुदा जिंदगी
संजय कपूर ने 1996 में नंदिता महतानी से पहली शादी की थी, जो 2000 में टूट गई। 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की और दो बच्चों के पिता बने। 2016 में उनका तलाक हुआ और 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से विवाह किया। जून 2025 में इंग्लैंड में कार्डियक अरेस्ट से संजय कपूर का निधन हुआ, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।
