धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में 202.08 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
- Written By: सोनाली झा
धमाल 4 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ajay Devgn Film Dhamaal 4 Collection Day 16: अजय देवगन की कॉमेडी एंटरटेनर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। अब रिलीज के 16 दिनों के भीतर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘धमाल 4’ ने 16वें दिन दुनियाभर में करीब 24.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 202.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 150.41 करोड़ रुपये हो चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रविवार की कमाई के बाद फिल्म विदेशों में भी 25 करोड़ रुपये के नए आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है।
अजय देवगन के करियर में जुड़ा नया रिकॉर्ड
‘धमाल 4’ के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ ही अजय देवगन के खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यह उनके करियर की आठवीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने अजय देवगन की 2014 में रिलीज हुई ‘सिंघम रिटर्न्स’ (201 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है। अब ‘धमाल 4’ का अगला लक्ष्य ‘शैतान’ का 216.18 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है।
सम्बंधित ख़बरें
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
अजय देवगन की फिल्में
‘धमाल 4’ अब अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ‘सिंघम अगेन’ (402.26 करोड़), ‘तान्हाजी’ (364.81 करोड़), ‘दृश्यम 2’ (339.89 करोड़) और ‘गोलमाल अगेन’ (310.67 करोड़) जैसी फिल्में हैं। वहीं ‘धमाल 4’ ने अब ‘सिंघम रिटर्न्स’ को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह और मजबूत कर ली है।
कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर है फिल्म
‘धमाल 4’ लोकप्रिय ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस बार कहानी 2000 साल पुराने खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कॉमेडी, एडवेंचर और जबरदस्त भागदौड़ का तड़का देखने को मिलता है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट और मनोरंजक कहानी की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
