काजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Kajol Emotional Post: नेशनल पेरेंट्स डे 2026 पर काजोल ने माता-पिता और सास-ससुर की पुरानी तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस ने कहा कि जब तक इंसान खुद माता-पिता नहीं बनता, तब तक उनके त्याग की समझ नहीं आती।
- Written By: सोनाली झा
काजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kajol Emotional Post On Parents Day 2026: नेशनल पेरेंट्स डे 2026 के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का दिल जीत लिया। 26 जुलाई को मनाए जा रहे इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता और सास-ससुर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। काजोल ने दो थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि माता-पिता बनने के बाद ही उन्हें अपने माता-पिता के प्यार, त्याग और जिम्मेदारियों का सही मायने में एहसास हुआ।
काजोल द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह अपने बचपन के दिनों में मां तनुजा, पिता शोमू मुखर्जी और बहन तनिषा मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके सास-ससुर वीरू देवगन और वीना देवगन दिखाई दे रहे हैं। इन पुरानी यादों को साझा करते हुए काजोल ने अपने जीवन में माता-पिता और परिवार के योगदान को याद किया। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज ने भी उनकी पोस्ट पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।
माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार
काजोल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि जब तक इंसान खुद माता-पिता नहीं बनता, तब तक वह इस जिम्मेदारी की गहराई को पूरी तरह नहीं समझ पाता। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की परवरिश करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कितने त्याग किए और कितना निस्वार्थ प्रेम दिया। एक्ट्रेस ने लिखा कि माता-पिता बनने के बाद ही समझ आता है कि उन्होंने हर मुश्किल में बच्चों के लिए कितनी कुर्बानियां दीं।
सम्बंधित ख़बरें
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
काजोल का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके विचारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि माता-पिता के प्रति सम्मान और प्यार जताने का इससे बेहतर संदेश नहीं हो सकता। वहीं कुछ लोगों ने इसे पेरेंट्स डे का सबसे भावुक पोस्ट बताया।
मां में आखिरी बार नजर आई थीं काजोल
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल हाल ही में निर्देशक विशाल फुरिया की पौराणिक हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘मां’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा था। अब फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेशनल पेरेंट्स डे के अवसर पर काजोल का यह संदेश सिर्फ एक पोस्ट नहीं, बल्कि माता-पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता का इमोशनल संदेश बनकर सामने आया है।
