सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को बताया उनके रामायण की सीता, दिवाली पर लिखा लेटर

सुकेश चंद्रशेखर ने फिर जैकलीन फर्नांडिस का राग अलापा है। दिवाली पर जैकलिन के लिए लिखे गए लेटर में उसने जैकलीन को सीता बताया है और खुद को राम, और कहा है कि उनका वनवास जल्द ही खत्म होने वाला है।
Sukesh Chandrashekhar Diwali Wish To Jacqueline Fernandez
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन फर्नांडिस को हमेशा ही लेटर लिखा करता है। दिवाली के मौके पर भी उसने जैकलिन के नाम बधाई संदेश लिखा है। इस लेटर में सुकेश चंद्रशेखर जैकलिन को रामायण की सीता और खुद को राम बताया है। इतना ही नहीं उसने अपने जल्द रिहाई की बात भी कही है और एक्ट्रेस से मिलने का वादा किया है।

पिंकविला की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए लेटर लिखा है। उसमें उसने लिखा, बेबी हमारी लव स्टोरी महान रामायण से कम नहीं है। जैसे राम-सीता के साथ वनवास से वापस लौटे थे, मैं भी अपनी सीता जैकलिन के लिए इस छोटे से वनवास के बाद वापस आ रहा हूं, ताकि फिर से हम एक हो सकें। ऐसा होने से कोई भी रावण रोक नहीं सकता।

लेटर में सुकेश चंद्रशेखर ने आगे लिखा कि भगवान राम का आशीर्वाद उनके साथ है और यह बताते हुए नजर आया कि अब उसकी घर वापसी का समय नजदीक आ गया है। उसने लेटर में आगे लिखा कि मैं बस तुम्हारे साथ रहने और अगले साल रोशनी के इस खूबसूरत त्यौहार को तुम्हारे साथ मनाने के लिए बेताब हूं। इस लंका में तुम्हारे बिना मेरी यह आखिरी दिवाली होगी।

लेटर में आगे सुकेश ने लिखा कि दुनिया सोच सकती है कि मैं पागल हूं। लेकिन दुनिया को क्या पता कि हमारे बीच क्या है। सुकेश चंद्रशेखर की अगर बात करें तो वह हमेशा ही जैकलीन फर्नांडिस के लिए इस तरह के लेटर लिखा करता है। वहीं दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडिस के काम की अगर बात करें तो वह अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' की तैयारी कर रही हैं। फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर जैकलीन काफी मेहनत करते हुए भी नजर आई है और हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो स्टॉर्म राइडर रिलीज हुआ था जिसमें खूब सुर्खियां बटोरी थी।