-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sreeleela Bhagavanth Kesari Wins National Award Actress Dedicates To Girls
श्रीलीला ने बेटियों के नाम की भगवंत केसरी की जीत, नेशनल अवॉर्ड पर जताई खुशी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Bhagavanth Kesari: बीते दिन 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह हुआ। जिसमें 'भगवंत केसरी' ने सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार जीता है। ऐसे में अब इस उपलब्धि पर श्रीलीला ने अपनी भावनाएं शेयर कीं।

भगवंत केसरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhagavanth Kesari Winning National Award: तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों खुशियों से भरी हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘भगवंत केसरी’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का सम्मान मिला है। इस खास उपलब्धि पर श्रीलीला ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए साझा कीं और इस जीत को हर उस बेटी को समर्पित किया, जो अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखती है।
दरअसल, श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “बेटी को शेर बनाओ। यह फिल्म मेरे दिल के सबसे करीब है। आपके असीम प्रेम और समर्थन के कारण यह संदेश अब पूरे देश में फैल रहा है। ‘भगवंत केसरी’ ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।” साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया और खासतौर पर नंदमुरी बालकृष्णा का नाम लेकर उन्हें समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा।
भगवंत केसरी ने जीता नेशनल अवॉर्ड
फिल्म ‘भगवंत केसरी’ की कहानी एक ऐसे पूर्व कैदी की है, जो अपनी गोद ली हुई बेटी को भारतीय सेना में शामिल करने का सपना देखता है। हालांकि, उसका यह मिशन तब मुश्किल हो जाता है जब उसे एक क्रूर बिजनेसमैन से टकराना पड़ता है। फिल्म में श्रीलीला के अलावा नंदमुरी बालकृष्णा, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
इस फिल्म के जरिए जहां एक तरफ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ एक पिता-बेटी के रिश्ते की गहराई को भी दिखाया गया है। श्रीलीला ने फिल्म में अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी और संजीदगी से निभाया है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा।
ये भी पढ़ें- Sapna Chaudhary का देसी अंदाज फिर छाया, फोटोशूट से बढ़ा फैंस का क्रेज
श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें, तो श्रीलीला जल्द ही पावर स्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आशुतोष राणा, केएस रविकुमार, गौतमी, नवाब शाह और टेम्पर वामसी जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं और इसे नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘उस्ताद भगत सिंह’ साल 2016 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘थेरी’ का ऑफिशियल तेलुगु रीमेक है और यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Sreeleela bhagavanth kesari wins national award actress dedicates to girls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













