Sonu Sood ने किया Alia Bhatt का सपोर्ट, बोले- ‘एक्टर की मेहनत को कैमरों की चमक से ना आंकें’
Sonu Sood Supports Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर कांस फेस्टिवल में फोटोग्राफर द्वारा नजरअंदाज़ हुए जाने पर काफी ट्रोल हो रही है। ट्रोलिंग को लेकर सोनू सूद उनका समर्थन कर रहे है।
- Written By: यति सिंह
आलिया भट्ट और सोनू सूद ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sonu Sood Supports Alia Bhatt News In Hindi: कांस फेस्टिवल पहुंचीं आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। आलिया कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपनी बातों को लेकर वायरल हो जाती हैं। हालही में अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर कांस फेस्टिवल में फोटोग्राफर द्वारा नजरअंदाज़ हुए जाने पर काफी ट्रोल हो रही हैं।
अब इसी बीच आलिया की ट्रोलिंग को लेकर अभिनेता सोनू सूद उनका समर्थन करते नज़र आ रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक नोट लिखा। सोनू सूद ने कहा ‘किसी भी कलाकार की मेहनत और वैश्विक उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता है।
सोनू सूद ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार
सोनू सूद ने पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए लिखा कि ‘जब हमारा ही कोई अपना व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो यह हमारे लिए गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढ़ने का बहाना। हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता मिलने की जरूरत नहीं होती।’
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
अभिनेता सोनू सूद ने आगे लिखा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय स्टेज पर खड़े होना, अपने का काम प्रतिनिधित्व करना और अपनी यात्रा को गरिमा के साथ आगे बढ़ने का साहस ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।’ एक्टर सोनू सूद ने और आगे लिखा कि आज की दुनिया को ट्रोलिंग की लत लग चुकी है, लेकिन हमें प्रोत्साहन को चुनना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Date: ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, रणवीर सिंह की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम
सोनू सूद के पोस्ट में आलिया भट्ट का नहीं कोई जिक्र
सोनू सूद ने लिखा कि ‘याद रखें जो लोग अपने सपने बुनने में व्यस्त होते हैं, उनके पास दूसरों को नीचे खींचने के लिए वक्त नहीं होता।’ सोनू सूद ने लास्ट में लिखा कि हमें तुम पर गर्व है, मेरे दोस्त। सही लोगों ने तुम्हारी चमक को पहचान लिया।’
अभिनेता सोनू सूद ने अपनी इस पोस्ट में आलिया के नाम का कहीं जिक्र नहीं किया है। बता दें कि कांस रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट की वीडियो को लेकर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे है। जहां एक तरफ कुछ लोग आलिया के कॉन्फिडेंट की तारीफ कर रहे है। वहीं कुछ लोग उनकी ट्रोलिंग में जुटे हुए हैं। आलिया के साथ कांस में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अपना जलवा बिखेर रहीं है।
