Dhurandhar 2 OTT Date: ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, रणवीर सिंह की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम

Ranveer Singh Film Dhurandhr 2 Ott Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 5 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। OTT वर्जन में एक्सटेंडेड और अनकट सीन्स भी देखने को मिलेंगे।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 OTT Release Jio Hotstar Netflix
धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज डेट (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Dhurandhr 2 Ott Release: रणवीर सिंह की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब आखिरकार OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद से ही फैंस इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म की OTT रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म भारत और विदेशों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था। अब भारतीय दर्शक इस फिल्म को 5 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे। वहीं 4 जून को प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक खास प्री-शो भी दिखाया जाएगा। जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की है। इस प्री-शो में फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प पहलू देखने को मिलेंगे।

OTT वर्जन में मिलेगा खास सरप्राइज

‘धुरंधर 2’ के OTT वर्जन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने इसमें कई नए एलिमेंट्स जोड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल रिलीज में फिल्म का रॉ और अनकट वर्जन दिखाया जाएगा। इसमें कई एक्सटेंडेड सीन्स और कुछ ऐसे मोमेंट्स शामिल होंगे, जो थिएटर वर्जन में नहीं थे। यही वजह है कि फिल्म की OTT रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

विदेशों में नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

फैंस रणवीर सिंह के दमदार एक्शन और इमोशनल अवतार को दोबारा देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारत में जहां यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी, वहीं इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि फिल्म की ग्लोबल फैन फॉलोइंग को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा।

बॉक्स ऑफिस पर किया था धमाका

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल स्टोरीलाइन और दमदार डायलॉग्स की वजह से यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com