Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Alpha And Baby Do Die Do: आलिया भट्ट की 'ऐल्फा' और हुमा कुरैशी-साकिब सलीम की 'बेबी डू डाई डू' 3 जुलाई को साथ रिलीज हो रही हैं। रिलीज से पहले आए 'अल्फा क्यू' गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
- Written By: सोनाली झा
आलिया भट्ट और हुमा कुरैशी की फिल्में (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Alpha And Baby Do Die Do Box Office Clash: बॉलीवुड में 3 जुलाई का बॉक्स ऑफिस मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म ‘ऐल्फा’ रिलीज हो रही है, तो दूसरी ओर हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम की प्रोडक्शन कंपनी सलीम सिब्लिंग्स के बैनर तले बनी क्राइम-मिस्ट्री थ्रिलर ‘बेबी डू डाई डू’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
रिलीज से ठीक एक दिन पहले ‘बेबी डू डाई डू’ का नया गाना ‘अल्फा क्यू’ सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। ‘बेबी डू डाई डू’ के इस नए गाने में अभिनेता साकिब सलीम एक बिल्कुल अलग और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। सुनहरे बाल, टैटू और फिट लुक के साथ उनकी एंट्री होती है, जहां वह खुद को अल्फा क्यू कहकर इंट्रोड्यूस करते हैं। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर टारगेट फाउंड लिखा दिखाई देता है। यही सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन
गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने दावा किया कि यह गाना अप्रत्यक्ष रूप से ‘ऐल्फा’ को टारगेट करता नजर आ रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इसे सिर्फ एक संयोग बताया और कहा कि रिलीज डेट और टाइटल की समानता की वजह से लोग ज्यादा अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, अब तक फिल्म की टीम या हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की ओर से इस तरह की किसी रणनीति या इरादे की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसे महज सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें ही माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
बॉक्स ऑफिस पर होगा दिलचस्प मुकाबला
जहां ‘ऐल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म है, वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ एक क्राइम और मिस्ट्री थ्रिलर के रूप में दर्शकों के सामने आ रही है। ‘ऐल्फा’ में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म का बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर छिड़ी इस चर्चा का बॉक्स ऑफिस पर कितना असर पड़ता है और दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों फिल्मों की रिलीज के साथ ही इस बहस का जवाब भी मिल जाएगा।
