पहले ध्यान से देखो, फिर कमेंट करो…मस्जिद में जूते पहनने का लगा आरोप तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
Sonakshi Sinha Troll: सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद पहुंचीं। इस दौरान कपल चप्पल पहने नजर आए। जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल (फोटो-सोर्सस, सोशल मीडिया)
Sonakshi Sinha Mosque Shoes Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद पहुंचीं। एक्ट्रेस ने वहां की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जिन पर फैंस ने प्यार बरसाया। लेकिन हमेशा की तरह, इस बार भी कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बना लिया।
दरअसल, सोनाक्षी ने मस्जिद के बाहर क्लिक की गई तस्वीरों में हरे और सफेद रंग का प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता और पायजामा पहना था। उन्होंने अपने सिर को हरे दुपट्टे से ढका हुआ था, जो उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था। वहीं, उनके पति जहीर इकबाल ब्लैक शर्ट और ग्रीन ट्राउजर में नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “थोड़ा सा सुकून मिला, यहीं अबू धाबी में!”
सोनाक्षी के पोस्ट पर यूजर ने किए कमेंट
पोस्ट पर एक यूजर ने दोनों कपल्स सोनाक्षी-जहीर और दीपिका-रणवीर की तुलना करते हुए लिखा, “सोनाक्षी के लिए तो यह सामान्य है, लेकिन दीपिका के लिए नहीं? दोनों अपने पतियों के साथ मस्जिद गईं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। क्या हम लोगों को ट्रोल करना बंद नहीं कर सकते?”
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला ‘मूनलाइट’ का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें
Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
जहां कई लोगों ने एक्ट्रेस की सादगी और ड्रेसिंग सेंस की तारीफ की, वहीं एक यूजर ने उन्हें मस्जिद के अंदर जूते पहनने के लिए ट्रोल कर दिया। उसने लिखा, “जूते पहनकर मस्जिद में जाना बहुत बड़ा गुनाह है।”
ये भी पढ़ें- मिहिर तोड़ेगा करवा चौथ का वादा, तुलसी ने नॉयना को जड़ा थप्पड़, रणविजय के झूठ का होगा पर्दाफाश
एक्ट्रेस ने अब दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा, “इसीलिए तो जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखो, मस्जिद के बाहर ही हैं हम। अंदर जाने से पहले उन्होंने जूते रखने की जगह दिखाई और उतार दिए। इतना तो हमें भी आता है। चलिए, अब आगे बढ़िए।”सोनाक्षी के इस जवाब को उनके फैंस ने खूब सराहा। कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रोल्स को पहले सही जानकारी ले लेनी चाहिए, फिर टिप्पणी करनी चाहिए।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से मुंबई स्थित अपने घर में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस खास मौके पर सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। शादी के बाद उन्होंने मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।
