मिहिर तोड़ेगा करवा चौथ का वादा, तुलसी ने नॉयना को जड़ा थप्पड़, रणविजय के झूठ का होगा पर्दाफाश

KSBKBT 2 Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अब कहानी बड़े ड्रामे की ओर बढ़ रही है। एपिसोड में मिहिर तुलसी से करवा चौथ साथ मनाने का वादा तोड़कर नॉयना के घर चला जाएगा, जिससे तुलसी का दिल टूट जाएगा।
मिहिर तोड़ेगा करवा चौथ का वादा, तुलसी ने नॉयना को जड़ा थप्पड़, रणविजय के झूठ का होगा पर्दाफाश
मिहिर तोड़ेगा करवा चौथ का वादा, तुलसी ने नॉयना को जड़ा थप्पड़
Published on: 
Updated on: 

KSBKBT 2 Twiet: स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां हर किरदार अपने हित के लिए एक-दूसरे के खिलाफ चालें चल रहा है। शो में तुलसी, परिधि, रणविजय, मिहिर और नॉयना के इर्द-गिर्द घूमती घटनाओं ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

अब तक के एपिसोड में देखा गया कि रणविजय मिहिर से परिधि का हाथ मांगता है। रणविजय की बातों पर भरोसा करते हुए मिहिर इस रिश्ते के लिए हामी भर देता है। वहीं, नॉयना रणविजय को अपनी कंपनी में नौकरी देने का ऑफर देती है, लेकिन उसकी असली मंशा कुछ और होती है। उधर, ऋतिक को रणविजय की असलियत का पता चल जाता है और वह जाकर तुलसी को सब सच बता देता है। तुलसी को समझ आता है कि रणविजय परिधि को धोखे में रखकर कोई बड़ा खेल खेलने वाला है। वह ठान लेती है कि वह अपनी बेटी को इस जाल से बचाकर रहेगी।

रणविजय ने की शांतिनिकेतन का दामाद बनने की तैयारी

आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक से बढ़कर एक धमाके देखने को मिलेंगे। रणविजय अब शांतिनिकेतन का दामाद बनने की पूरी तैयारी कर चुका है। वह परिधि से रिश्ता पक्का होने के बाद अपनी चॉल में जाकर जश्न मनाता है। अगले ही दिन वह नॉयना के ऑफिस को ज्वॉइन करता है और वहीं से उसकी चालाकी शुरू होती है। वह नॉयना के बिजनेस में घपलेबाजी करने वाला है, जिसके बारे में नॉयना को शुरू में कुछ पता नहीं चलता।

रणविजय के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी तुलसी

वहीं, तुलसी अब रणविजय के खिलाफ सबूत जुटाने में लग जाती है। वह वृंदा के साथ मिलकर उसके असली इरादों को उजागर करने की कोशिश करती है। तुलसी यह जानना चाहती है कि रणविजय ने परिधि को कैसे बेवकूफ बनाया और उसकी भावनाओं से खेला। दूसरी ओर, शो में तुलसी और मिहिर के रिश्ते में भी दरार आने वाली है। मिहिर तुलसी से वादा करता है कि वह करवा चौथ उसके साथ मनाएगा, लेकिन नॉयना अपना जन्मदिन का बहाना बनाकर मिहिर को अपने घर बुला लेती है।

नॉयना को थप्पड़ जड़ देगी तुलसी

मिहिर तुलसी को छोड़कर नॉयना के पास चला जाता है, जिससे तुलसी का दिल टूट जाता है। दोनों के बीच जोरदार झगड़ा होता है। ड्रामा तब और बढ़ जाता है जब नॉयना के नाम का नेकपीस तुलसी के घर पहुंचता है, जिससे तुलसी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि तुलसी गुस्से में नॉयना को थप्पड़ जड़ देगी, और रणविजय की नई चालों से कहानी और भी पेचीदा हो जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com