रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में दरार ! सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाहों का केंद्र बने हुए हैं। चर्चाएं हैं कि कपल के रिश्ते में कुछ खटास आ गई है। कपल ने अब तक इन अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में दरार ! सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में दरार
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ चिंताजनक है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें उड़ रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी शुरुआत तब हुई जब दीपिका ने न तो रणवीर को जन्मदिन की बधाई दी और न ही उनकी फिल्म 'धुरंधर' के टीजर पर कोई प्रतिक्रिया दी।

रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया और इसी दिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर भी रिलीज हुआ। इस टीजर में रणवीर का बेहद दमदार और देशभक्त अवतार देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस और इंडस्ट्री सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की। मगर दीपिका पादुकोण की चुप्पी सबको खटक गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई बर्थडे विश नहीं किया और न ही टीजर को लेकर कोई कमेंट या पोस्ट शेयर किया।

इसी बीच एक और चीज ने अफवाहों को हवा दे दी है कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिनमें उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल थीं। इतना ही नहीं, रणवीर और दीपिका दोनों की हालिया इंस्टा एक्टिविटी में एक-दूसरे को लेकर कोई नई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

हालांकि, अभी तक रणवीर या दीपिका की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले भी कई बार इन कपल्स के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ चुकी हैं, जिन्हें बाद में दोनों ने गलत साबित किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में भी लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साल 2018 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। कपल ने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाज से शादी की थी। 'रामलीला' फिल्म सेट पर इनके बीच प्यार पनपने लगा। पूरी टीम ने उनके बीच फूटने वाली प्यार की पंखुड़ियां को देखा था। एक सीन के दौरान रणवीर-दीपिका को एक दूसरे को किस करना था। दोनों इस शॉट में इतने खो गए थे कि कट बोलने के बाद भी लंबे समय तक एक दूसरे को किस करते रहे। शूटिंग खत्म होते-होते दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com