सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘जटाधरा’ का पार्टी सॉन्ग ‘पल्लो लटके’ कब होगा रिलीज, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Sonakshi Sinha film Jatadhara party song Pallo Latke: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की सुपरनेचुरल थ्रिलर ‘जटाधरा’ का पहला पार्टी सॉन्ग ‘पल्लो लटके’ 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने जा रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘जटाधरा’ का पार्टी सॉन्ग ‘पल्लो लटके’ कब होगा रिलीज, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘जटाधरा’ का पार्टी सॉन्ग ‘पल्लो लटके’ कब होगा रिलीज
Published on
Updated on

Sonakshi Sinha film Jatadhara New Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और साउथ एक्टर सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘जटाधरा’ अपने संगीत और रहस्यमयी कहानी के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब फिल्म का पहला पार्टी सॉन्ग ‘पल्लो लटके’ रिलीज के लिए तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने इस गाने की पहली झलक साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी।

फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि मस्ती का आगाज हो चुका है! ‘पल्लो लटके’ का प्रोमो तैयार है, जो आपकी प्लेलिस्ट में धूम मचाएगा। 10 अक्टूबर को तैयार रहें एक धमाकेदार पार्टी सॉन्ग के लिए। गाने की पहली झलक में सोनाक्षी और सुधीर बाबू की केमिस्ट्री और फिल्म के विजुअल्स ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है जटाधरा

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि ‘पल्लो लटके’ एक फुल-ऑन एनर्जेटिक डांस नंबर होगा, जो पार्टी प्लेलिस्ट में छा जाएगा। हालांकि गाने के सिंगर, कंपोजर और कोरियोग्राफर की जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। ‘जटाधरा’ एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जो रहस्य, रोमांच और ड्रामा का संगम पेश करेगी। इस फिल्म में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फैंस के बीच इस नई जोड़ी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म में दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला, और सुभलेखा सुधाकर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा के बैनर तले हुआ है।

कब रिलीज होगी जटाधरा

फिल्म के प्रोडक्शन में उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, शिल्पा सिंघल, और निखिल नंदा शामिल हैं, जबकि अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा ने को-प्रोड्यूसर के रूप में काम किया है। दिव्या विजय ने क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भाविनी गोस्वामी ने सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है। फिल्म का दमदार साउंडट्रैक जी म्यूजिक कंपनी द्वारा पेश किया जाएगा। ‘जटाधरा’ 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, रहस्यमयी माहौल और सोनाक्षी-सुधीर की नई जोड़ी के कारण पहले ही दर्शकों में रोमांच पैदा कर चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com