हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला ‘मूनलाइट’ का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें
Honey Singh Reaction: हनी सिंह ने छात्रों की भावनाओं को देखते हुए अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए टाल दी है। इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा कि भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें।
- Written By: सोनाली झा
हनी सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Honey Singh Moonlight Teaser: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने नए गाने ‘मूनलाइट’ के टीजर की रिलीज को फिलहाल टाल दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ऐलान किया था कि यह गाना 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगा और 22 जुलाई को इसका टीजर लॉन्च किया जाएगा। लेकिन मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी कि देश में युवाओं और छात्रों से जुड़े मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है।
हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने ‘मूनलाइट’ के टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं। भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें। जय हिंद। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में किसी संगठन या आंदोलन का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा इन दिनों छात्रों और युवाओं से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की ओर था।
सम्बंधित ख़बरें
Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
‘लॉकअप 2’ में हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को दिया रियलिटी चेक, बोलीं- शिवांगी जोशी के लिए लड़ना बंद करो
अरिजीत सिंह ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, लाठीचार्ज पर सरकार और पुलिस को लेकर किया तीखा पोस्ट
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
छात्र आंदोलन को मिल रहा है समर्थन
देश में शिक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। हाल ही में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी सोशल मीडिया पर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट साझा किया था। उन्होंने सरकार से बातचीत की अपील करते हुए सोनम वांगचुक से अपनी सेहत का ख्याल रखने और भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया था।
सेलेब्स का रिएक्शन
वहीं, शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कलाकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, अदिति राव हैदरी, उर्फी जावेद, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और सोनू सूद समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
24 जुलाई को रिलीज होगा मूनलाइट
हनी सिंह का नया गाना ‘मूनलाइट’ 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। हालांकि टीजर की नई रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल सिंगर का यह फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई फैंस उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, जबकि अब सभी की नजर इस बात पर है कि ‘मूनलाइट’ का टीजर आखिर कब रिलीज किया जाएगा।
