-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Soha Ali Khan Celebrates A Decade With Kunal Khemu Shares A Video
सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ एक दशक पूरा होने का मनाया जश्न, शेयर किया पुरानी यादों से सजा वीडियो
- Written By: अदिति भंडारी
सोहा अली खान और कुणाल खेमू आज अपनी 10वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने शादी से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया है।

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ एक दशक पूरा होने का मनाया जश्न, शेयर किया पुरानी यादों से सजा वीडियो (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू अपनी शादी के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। दोनों ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। जिनमें उनके विवाह के दिन से लेकर अब तक की यात्रा की झलकियां शामिल थीं।
शनिवार को सोहा ने एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके शादी के दिन का खूबसूरत वीडियो, छुट्टियों की तस्वीरें और दोनों के साथ बिताए हुए खास पल थे। पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “दस साल बाद… मैं अभी भी करती हूं, और हमेशा करूंगी।”
यहां देखे पोस्ट-
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection Day 2: वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Satluj Controversy: ‘सतलुज’ विवाद पर खालड़ा परिवार की दो टूक, ‘डायल्यूटेड वर्जन’ रिलीज करने से इनकार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
सोहा और कुणाल का यह पोस्ट उनके बीच की गहरी और सशक्त बॉन्डिंग को दर्शाता है। वहीं, कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की तस्वीरों का एक संग्रह शेयर किया और सोहा को एक प्यार भरा संदेश समर्पित किया। उन्होंने लिखा कि “धूप में, बारिश में। खुशी में, दर्द में, तुम ठंड को गर्म कर देती हो, और तुम अजीबोगरीब को समझदार बना देती हो। यह अधूरा होता, यह जीवन नामक यात्रा, अगर तुम मेरी साथी, मेरी पत्नी @sakpataudi के रूप में न होती। 10वीं सालगिरह मुबारक, मेरी जान। यह गाना हमेशा तुम्हारे लिए था। तब भी जब मैं तुम्हें नहीं जानता था।”
पोस्ट पर नजर डालें-
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने 25 जनवरी, 2015 को शादी की थी, और उनका यह रिश्ता न केवल जोड़ी के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक मिसाल बन चुका है। इस शादी के बाद, दंपति ने 29 सितंबर, 2017 को अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू का स्वागत किया, जो अब उनकी खुशी का एक अहम हिस्सा है।
सोहा अली खान को उनकी फिल्मों जैसे ‘मुंबई मेरी जान’, ‘तुम मिले’, ‘रंग दे बसंती’, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ और ‘तेरा क्या होगा जॉनी’ के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, वह ‘कौन बनेगी शिखरवती’ और ‘हश हश’ जैसी वेब सीरीज में भी दिखाई दीं। वहीं, कुणाल खेमू ने ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘कलयुग’, ‘गोलमाल 3’, ‘ब्लड मनी’, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘लूटकेस’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में, उन्हें ‘मडगांव एक्सप्रेस’ फिल्म में देखा गया था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन दोनों का प्यार, रिश्ते में विश्वास और एक-दूसरे के लिए समर्थन उनके फैंस के लिए प्रेरणास्त्रोत बना है। 10 सालों की लंबी यात्रा को याद करते हुए इस जोड़ी ने साबित कर दिया है कि सच्चा प्यार वक्त के साथ और भी गहरा और मजबूत होता है।
Soha ali khan celebrates a decade with kunal khemu shares a video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 08:55 AMMoshi Garbage Depot: PCMC प्लांट हादसे में चौथे दिन मिला एक और शव, अब भी 7 लोग मलबे में फंसे
Jul 12, 2026 | 08:36 AMनागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
Jul 12, 2026 | 08:35 AMITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
Jul 12, 2026 | 08:32 AMKSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














