-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shobhita Dhulipala Naga Chaitanya Seen Spending Time With Friends
दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते दिखे नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला, सामने आई फोटो
- Written By: स्नेहा मौर्या
पिछले साल शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने शादी रचाई है। शादी के बाद कपल हाल ही में अपने दोस्तों संग टाइम स्पेंड करते दिखे हैं। इसकी एक तस्वीर अभिनेता सुशांत अनुमोलू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते दिखे शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से पिछले साल 4 दिसंबर को पारंपरिक तरीके दूसरी शादी रचाई थीं। कपल की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इसी बीच दोनों अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते नजर हैं और इसकी तस्वीर हाल ही में अभिनेता सुशांत अनुमोलू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
दरअसल, सामने आई इस फोटो में नागा चैतन्य और शोभिता समेत सभी लिविंग रूम में पोज देते नजर आए। इस दौरान नागा चैतन्य ग्रे हुडी और ट्राउजर पहने दिखे। वहीं शोभिता सेंटर टेबल के पास फर्श पर बैठी फोटो में पोज देखती दिखाई दीं। हालांकि, इस दौरान दोनों अपने दोस्त के संग मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे थे। ये फोटो सुशांत ने शेयर करते हुए लिखा कि, “धुंधला लेकिन आनंदमय।”
आपको बता दें, इस कपल ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक पारंपरिक तेलुगु ब्राह्मण समारोह में विवाह किया। इस खास मौके पर शोभिता ने अपनी सांस्कृतिक को सम्मान करते हुए असली सोने की जरी वाली सोने की कांजीवरम सिल्क साड़ी कैरी थीं। उन्होंने आभूषणों से अपने लुक को और भी बेहतर बनाया था। वहीं चैतन्य भी पारंपरिक सफेद आउटफिट में खूबसूरत लग रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha-Sobhita Controversy: ‘पहले खुद तो…’सामंथा के कथित बयान ने बढ़ाई हलचल, शोभिता का वीडियो हुआ वायरल
नागा चैतन्य की टीम में शामिल हुआ भारत का यह जांबाज रेसर, अब गोवा की सड़कों पर मचाएगा धूम
Ugadi Event: तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में सितारों का जमावड़ा, उगादी पर सजी भव्य शाम
क्या शोभिता धुलिपाला बनने वाली हैं मां? नागार्जुन ने दादा बनने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
नागार्जुन ने शेयर किया था पोस्ट
चैतन्य के पिता और अभिनेता नागार्जुन ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर पति-पत्नी के रूप में जोड़े की पहली तस्वीरें साझा की थीं। नागार्जुन ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि, “शोभिता और चैतन्य को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक खास और भावनात्मक क्षण रहा है। मेरी तरफ से कपल को ढेर सारी बधाई और परिवार में आपका स्वागत है प्यारी शोभिता।आप पहले ही हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां ला चुकी हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि, “यह उत्सव और भी गहरा अर्थ रखता है क्योंकि यह एएनआर गारू की प्रतिमा के आशीर्वाद के तहत मनाया जा रहा है, जिसे उनके शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्थापित किया गया है। ऐसा लगता है जैसे उनका प्यार और मार्गदर्शन इस यात्रा के हर कदम पर हमारे साथ मौजूद है। मैं आज हम पर बरसने वाले अनगिनत आशीर्वादों के लिए कृतज्ञता के साथ धन्यवाद देता हूं।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
साल 2021 में सामंथा से हुआ था तलाक
बता दें, अगस्त में सगाई करने के बाद चैतन्य और शोभिता को लेकर अफवाहें थी कि दोनों 2022 से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। उन्हें यूरोप में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 2017 में अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से शादी की थी और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया है।
Shobhita dhulipala naga chaitanya seen spending time with friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














