-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shilpa Shettys Husband Raj Kundra Summoned By Ed Will Be Questioned Tomorrow In Pornography Case
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ED का समन, पोर्नोग्राफी मामले में कल होगी पुछताछ
- Written By: अदिति भंडारी
पोर्नोग्राफी और एडल्ट फिल्मों के कथित वितरण के लिए बिजनैसमेन राज कुंद्रा को समन जारी किया गया है। इस केस की पूछताछ कल मुंबई ऑफिस में होगी।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ED का समन, पोर्नोग्राफी मामले में कल होगी पुछताछ (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में लगभग 15 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके बाद समन जारी किया गया था। ईडी ने पोर्नोग्राफी और एडल्ट फिल्मों के कथित वितरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को समन जारी किया है।
इस केस से जुड़े अन्य लोगों को भी समन जारी किया गया है। उन्हें जांच के लिए मुंबई के ऑफिस बुलाया गया है। राज कुंद्रा को कल यानि सोमवार को ईडी ऑफिस आने के लिए कहा गया है। वहीं, राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने मीडिया से बातचीत की और प्रशांत ने अपने क्लाइंट को अपराधी नहीं माना है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘दोषी साबित हुआ तो जान दे दूंगा’, पोर्नोग्राफी केस पर पहली बार खुलकर बोले राज कुंद्रा
Shilpa Shetty Birthday: फैशन, फिटनेस और पति का प्यार, शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर राज कुंद्रा ने लुटाया प्यार
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत के बाद अलग अंदाज में दिखे राज कुंद्रा, नई लग्जरी कार में शिल्पा संग VIDEO वायरल
150 करोड़ बिटकॉइन केस में राज कुंद्रा को बड़ी राहत, PMLA कोर्ट से मिली जमानत; ED की गणना पर मचा बवाल
वकील ने नहीं माना अपराधी
प्रशांत ने कहा कि मैंने अभी तक अपने क्लाइंट से बात नहीं की है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वह निर्दोष हैं। यदि आप मुंबई पुलिस की चार्जशीट पर गौर करें तो राज कुंद्रा के लेनदेन कानूनी हैं। उन्होंने टैक्स का भुगतान किया है। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग जैसा कोई अपराध नहीं किया है।
क्या है पूरा मामला?
इस मामले में देश में जो पैसा इकट्ठा हुआ था, उनका ट्रांजेक्शन विदेश में पोर्नोग्राफी और एडल्ट फिल्म के द्वारा किया जा रहा था। इस तरह से एक जगह से दूसरी जगह और बड़ी मात्रा में पैसे भेजे गए थे, जिसकी जांच ईडी कर रही है। इससे पहले कथित रूप से पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में जून 2021 में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हुई थी। वह करीब दो महीने तक जेल में रहे, इसके बाद सितंबर 2021 में उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का यह दूसरा मामला है। इस साल की शुरुआत में ईडी ने क्रिप्टो करेंसी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
मेरी पत्नी का नाम मत उछालो- राज कुंद्रा
वहीं, इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम उछालने पर राज कुंद्रा ने नाराजगी भी जाहिर की है। ईडी की रेड के बाद राज कुंद्रा का बयान सामने आया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट लिखा और साफ किया कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी से इस मामले में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम न घसीटने का भी आग्रह किया है।
Shilpa shettys husband raj kundra summoned by ed will be questioned tomorrow in pornography case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














