-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan And Rani Mukerji Film Talaash Completes 12 Glorious Years
तलाश के शानदार 12 साल पूरे, आमिर खान की फिल्म है रोमांचक स्टोरीटेलिंग का बेहतरीन उदाहरण
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म तलाश: द आंसर लाइज़ विदइन की शनिवार यानी आज 12वीं सालगिरह है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म तलाश ने अपनी दमदार कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था।तलाश के शानदार 12 साल पूरे, आमिर खान की फिल्म है रोमांचक स्टोरीटेलिंग का बेहतरीन उदाहरण

तलाश के शानदार 12 साल पूरे
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म तलाश: द आंसर लाइज़ विदइन की शनिवार यानी आज 12वीं सालगिरह है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म तलाश ने अपनी दमदार कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। यह फिल्म आमिर खान (एक्टर के रूप में) और रीमा कागती (डायरेक्टर के रूप में) के शानदार करियर में एक खास जगह रखती है। यह फिल्म उनकी कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की सोच का बेहतरीन उदाहरण है।
साल 2012 में आई तलाश सिर्फ एक मिस्ट्री फिल्म नहीं थी। इसने दुख, अपराध और अलौकिकता जैसे गहरे विषयों को दिखाया और इंसान की भावनाओं को समझने की कोशिश की है। रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान थे। इस फिल्म ने दोनों, यानी एक तरफ आम दर्शकों को और दूसरी तरफ कला की गहराई को सही तरीके से जोड़ा है।
ये भी पढ़ें- अक्षय खरोदिया की टूटी शादी, पोस्ट शेयर कर दी सेपरेशन की जानकारी
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
‘घर चलाना है तो डायरेक्टर्स के साथ…’ ईवा ग्रोवर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, हैदर अली खान पर लगाए आरोप
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
यह कहानी असलियत और कल्पना को मिलाकर दर्शकों को गहरी सोच में डाल देती है, और जिंदगी और मौत के पार की सच्चाई को सवालों के रूप में पेश करती है। आमिर खान प्रोडक्शन्स हमेशा क्वालिटी और क्रिएटिविटी के लिए जाना जाता है, और तलाश भी इससे अलग नहीं थी। आमिर खान ने 1999 में इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी और यह हमेशा अनोखे और सोचने पर मजबूर करने वाले प्रोजेक्ट्स का समर्थन करता रहा है।
तलाश के साथ, आमिर ने फिल्म को सिर्फ फंड ही नहीं किया, बल्कि इसे सफल बनाने के लिए कास्टिंग से लेकर आखिरी एडिट तक हर कदम में खुद शामिल हुए हैं। आमिर की अगुवाई में, फिल्म की सफलता ने यह साबित कर दिया कि दर्शक ऐसे कंटेंट को पसंद करने लगे हैं जो पारंपरिक बॉलीवुड फार्मूलों से हटकर हो। अपने डार्क और नॉन-कमर्शियल टोन के बावजूद, तलाश बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अपनी कहानी और परफोर्मेसेस के लिए सराही गई।
तलाश के 12 साल पूरे होने पर, यह आमिर खान की उस सोच को दोहराती है जो वे फिल्मों के माध्यम से स्थापित करना चाहते हैं वह सोच जो भारतीय सिनेमा को नया रूप देने और पारंपरिक कहानियों से बाहर निकलने की है। फिल्म का प्रभाव यह बताता है कि आमिर की फिल्मों ने हमेशा सीमाएं तोड़ी हैं, जिससे इंडस्ट्री में साहसी और नई तरह की कहानियां सामने आई हैं।
Aamir khan and rani mukerji film talaash completes 12 glorious years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
Jul 29, 2026 | 03:21 PMरेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री, खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 03:19 PMजेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
Jul 29, 2026 | 03:19 PM436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Jul 29, 2026 | 03:17 PMछत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश, 8 लोगों पर धोखाधड़ी का केस
Jul 29, 2026 | 03:17 PMBhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Jul 29, 2026 | 03:15 PMपुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














