-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Raj Kundra Pornography Case Says If Found Guilty I Will End My Life Hindi
‘दोषी साबित हुआ तो जान दे दूंगा’, पोर्नोग्राफी केस पर पहली बार खुलकर बोले राज कुंद्रा
- Written By: यति सिंह
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Controversy: बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपने चर्चित केस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अगर वह पोर्नोग्राफी केस में दोषी पाए गए तो मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं।

राज कुंद्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Raj Kundra Pornography Case Statement: फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले ब्रिटिश-भारतीय बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर अपने पुराने कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने जीवन के सबसे काले चैप्टर और कानूनी लड़ाई पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा भावुक और बड़ा दावा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
पिछले 5 सालों से एक बेहद संगीन और विवादित केस का सामना कर रहे राज कुंद्रा ने अपनी बेगुनाही को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि वे देश की कानूनी व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हैं। वे इस मामले के सभी आरोपियों में अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो बार-बार निष्पक्ष जांच और जल्द फैसले की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बेहद भावुक होते हुए कहा कि अगर इस पूरे मामले में वे रत्ती भर भी दोषी पाए जाते हैं, तो वे अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विवाद के बाद बंद करने पड़े सारे कारोबार
साल 2021 में लगे गंभीर आरोपों और अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा के हंसते-खेलते परिवार और फलते-फूलते बिजनेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उस दौर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि बदनामी और कानूनी पचड़ों के बीच उन्होंने और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने मिलकर एक बहुत ही कड़ा और बड़ा फैसला लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
सरकार के खिलाफ फिर एक बार बिगड़े आमिर खान की एक्स वाइफ के बोल, सोनम वांगचुक को समर्थन में आयी सामने
Raghav Juyal: अब भी चाहिए गोविंदा की कॉमेडी का तड़का, भाई तेरा स्टार में राघव लगाएंगे हंसी का लाफ्टरडोज
अक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म ‘ओएमजी 2’, परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट
Bigg Boss 20: अक्टूबर में छोटे पर्दे पर होगी सलमान खान की एंट्री, इन सितारों के नामों की हो रही चर्चा
राज कुंद्रा ने अपने निवेश वाले सभी चालू बिजनेस को हमेशा के लिए ताला लगा दिया था। इनमें क्रिकेट की पॉपुलर टीम राजस्थान रॉयल्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लीग, होम शॉपिंग सेंटर और उनके बेटे के नाम पर शुरू की गई विवान इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियां शामिल थीं। इन बिजनेस के बंद होने से लगभग 4 हजार से ज्यादा लोगों के सामने अचानक आजीविका का संकट खड़ा हो गया था, जिसका उन्हें आज भी बेहद अफसोस है।
जेल में गुजरे वे सबसे डरावने दिन
इस पूरे विवाद के दौरान राज कुंद्रा को मुंबई की फेमस आर्थर रोड जेल में पूरे 63 दिन बिताने पड़े थे। जेल के उन दिनों को याद करते हुए व्यवसायी का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बताया कि सलाखों के पीछे गुजरा एक-एक पल उनके जीवन का सबसे खौफनाक और डरावना अनुभव था।
वहां हालात ऐसे थे कि उन्हें रात को सोते समय यह भी भरोसा नहीं होता था कि वे अगली सुबह का सूरज देख पाएंगे या नहीं। हालांकि, वे इस मुश्किल दौर को अपने जीवन का एक जरूरी हिस्सा भी मानते हैं। उनका कहना है कि अगर उन्होंने जेल के वे भयानक दिन नहीं देखे होते, तो शायद वे आज इतने मजबूत इंसान नहीं बन पाते।
सलाखों के पीछे से निकलकर मनोरंजन की नई पारी
राज कुंद्रा का जीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है और वे अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। साल 2009 में फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद से ही वे लगातार चर्चा में रहे हैं। आज वे दो प्यारे बच्चों के पिता हैं। कानूनी उतार-चढ़ाव के बीच उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदला है और अब वे बिजनेस के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं।
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म ‘ओएमजी 2’, परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट
बता दें कि हाल ही में वे एक पॉपुलर रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने राकेश मेहता के निर्देशन में बनी एक पंजाबी फिल्म मेहर के जरिए बड़े पर्दे पर बतौर अभिनेता राज कुंद्रा ने अपने नए सफर की शुरुआत की है, जिससे वे अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।
Raj kundra pornography case says if found guilty i will end my life hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘दोषी साबित हुआ तो जान दे दूंगा’, पोर्नोग्राफी केस पर पहली बार खुलकर बोले राज कुंद्रा
Jul 17, 2026 | 12:04 PMसरकार के खिलाफ फिर एक बार बिगड़े आमिर खान की एक्स वाइफ के बोल, सोनम वांगचुक को समर्थन में आयी सामने
Jul 17, 2026 | 11:58 AMयूक्रेन पर रूस का फिर मिसाइल हमला; रिहायशी इलाकों में मची तबाही, 2 की मौत, कई घायल
Jul 17, 2026 | 11:56 AMआगरा में नंदीघोष रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ: श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी, भक्ति में डूबा पूरा शहर
Jul 17, 2026 | 11:56 AMउज्जैन केंद्रीय जेल में अधीक्षक का पत्नी संग डांस वीडियो वायरल, सुरक्षा और अनुशासन पर उठे सवाल
Jul 17, 2026 | 11:56 AMHydrogen Train: पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Jul 17, 2026 | 11:52 AMमासूम की मौत पर सियासत का गंदा खेल, चेंबूर पेड़ हादसे पर BMC रिपोर्ट को लेकर प्रशासन और सत्ता पक्ष में घमासान
Jul 17, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM













