- Hindi News »
- Entertainment »
- Shilpa Shetty Fashion Retro Modern Look Viral Ageless Beauty
शिल्पा शेट्टी का मॉडर्न-रेट्रो लुक वायरल, फैंस बोले- एजलेस ब्यूटी की कोई टक्कर नहीं
Shilpa Shetty Fashion: शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह ट्यूब-टॉप ब्लाउज और धोती-स्टाइल साड़ी के मॉडर्न-रेट्रो फ्यूजन लुक में नजर आ रही हैं।
- Written By: सोनाली झा

शिल्पा शेट्टी का मॉडर्न-रेट्रो लुक वायरल
Shilpa Shetty Retro Modern Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं। फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए रखने के बावजूद शिल्पा फैशन और स्टाइल की दुनिया में लगातार ट्रेंड सेट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े स्टार से कम नहीं है, और इसका कारण है उनका बेहतरीन फैशन सेंस एवं हमेशा एक्सपेरिमेंट करने वाला अंदाज़।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ताज़ा तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न-रेट्रो लुक में नजर आईं। उन्होंने ट्यूब टॉप डिजाइनर ब्लाउज के साथ धोती स्टाइल साड़ी को बड़े ही क्लासी अंदाज में कैरी किया है, जिसने इस पूरे लुक को फ्यूज़न फैशन स्टेटमेंट बना दिया। उनका आउटफिट उतना ही मॉडर्न है, जितना इंडियन, और यही कॉम्बिनेशन फैंस को काफी पसंद आया।
शिल्पा शेट्टी का लुक
शिल्पा ने अपने लुक को सेटल मेकअप, ओपन कर्ली हेयर, डायमंड नेकपीस और डायमंड कंगनों के साथ पूरा किया। उनका रॉयल और एलिगेंट अंदाज़ फोटोज में साफ झलक रहा है। एक्ट्रेस की वॉक, उनका एटीट्यूड और कैमरे के सामने उनकी कातिलाना अदाएं फैंस का दिल चुरा ले गईं। कई यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि गॉर्जियस लेडी, एजलेस ब्यूटी, और शिल्पा कभी निराश नहीं करती।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
फैंस ही नहीं, फैशन प्रेमियों ने भी उनके इस मॉडर्न-रेट्रो लुक को खूब सराहा। शिल्पा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि मॉडर्न वाइब रेट्रो चार्म। उनका यह कैप्शन उनके पूरे लुक से पूरी तरह मेल खाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में देखा गया था। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली, लेकिन शिल्पा की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा की तरह प्रभावशाली रही। इसके अलावा वह ओटीटी प्रोजेक्ट्स और नई फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ को मिला बड़ा सपोर्ट, गजराज राव ने की जमकर सराहना
शिल्पा शेट्टी की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिल्पा शेट्टी की शादी बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई है। यह स्टार कपल दो बच्चों एक बेटा वियान और एक बेटी समीशा के माता-पिता हैं। शिल्पा अपनी फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को खूबसूरती से मैनेज करती हैं, और उनका नया फोटोशूट एक बार फिर साबित करता है कि वह ग्लैमर वर्ल्ड की सबसे स्टाइलिश दिवा में से एक हैं।
Shilpa shetty fashion retro modern look viral ageless beauty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














