-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shashi Tharoor Reaction On Karan Johar Malaika Arora Viral Video
अब मुलाकात जरूरी…करण जौहर-मलाइका ने की शशि थरूर से तुलना, तो बोले सांसद; सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Shashi Tharoor News: शशि थरूर ने करण जौहर और मलाइका अरोड़ा के वायरल वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दी और कहा कि दोनों से मुझे मिले हुए बहुत वक्त हो गया। जिसके बाद से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है।

करण जौहर और मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shashi Tharoor Reaction Viral Video: कांग्रेस सांसद और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर शशि थरूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, यह वजह करण जौहर और मलाइका अरोड़ा का एक वायरल वीडियो है, जिस पर उन्होंने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें फिल्ममेकर करण जौहर एक कंटेस्टेंट से कहते नजर आए कि उसका बोलने का अंदाज बिल्कुल शशि थरूर जैसा है। इतना ही नहीं, करण की बात पर मलाइका अरोड़ा भी सहमति जताती हैं और मुस्कुराने लगती हैं। यह वीडियो शो ‘पिच टू गेट रिच’ का है, जिसमें दोनों किसी स्टार्टअप आइडिया को जज कर रहे थे।
वायरल वीडियो पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते-होते खुद शशि थरूर तक पहुंच गया। कांग्रेस सांसद ने इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, “करण जौहर और मलाइका अरोड़ा से कहना चाहूंगा कि दोनों को मुझसे मिले हुए तो बहुत समय हो गया है।” उनका यह मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और देखते ही देखते उनका ट्वीट ट्रेंड करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Must say to Karan Johar and Malaika Arora that’s it’s clearly been too long since they’ve met me!! https://t.co/wfkIYxNwqj — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 29, 2025
सोशल मीडिया यूजर्स ने थरूर की इस पोस्ट पर ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, “सर, करण को आपकी पर्सनैलिटी बहुत पसंद है,” तो किसी ने कहा, “थरूर साहब, आपकी इंग्लिश ही नहीं, आपकी ह्यूमर सेंस भी क्लासी है।”
ये भी पढ़ें- 800 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’, ऋषभ शेट्टी ने टीम संग मनाया जश्न, शेयर की तस्वीरें
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कांग्रेस सांसद ने की थी तारीफ
यह पहली बार नहीं है जब शशि थरूर किसी बॉलीवुड मुद्दे पर चर्चा में आए हों। कुछ समय पहले उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की तारीफ की थी। उन्होंने आर्यन की डायरेक्शन और शाहरुख के समर्थन की सराहना करते हुए कहा था कि यह सीरीज भारतीय मनोरंजन जगत की सोच को नया आयाम देती है।
हालांकि, इस पोस्ट के बाद उन्हें कुछ यूजर्स ने पेड प्रमोशन का आरोप लगाकर ट्रोल किया था। तब थरूर ने सख्त लहजे में कहा था, “मैं बिकाऊ नहीं हूं। मैंने कभी भी किसी राय या समीक्षा के लिए पैसा नहीं लिया।”
Shashi tharoor reaction on karan johar malaika arora viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














