800 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’, ऋषभ शेट्टी ने टीम संग मनाया जश्न, शेयर की तस्वीरें

Kantara Chapter 1 Movies: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ की कमाई कर ली और एक्टर ने टीम संग इसका खास जश्न मनाया।
800 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’, ऋषभ शेट्टी ने टीम संग मनाया जश्न, शेयर की तस्वीरें
ऋषभ शेट्टी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rishab Shetty Celebrate Success Party: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपए की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में अपनी टीम के साथ एक खास सेलिब्रेशन किया।

दरअसल, ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के डायरेक्शन टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरे निर्देशन दल को ढेर सारा प्यार। हर फ्रेम, हर भावना ने मुझे प्रभावित किया। कम समय में योजना बनाना, लंबी शूटिंग और मुश्किल मौसम  सब कुछ आपके जुनून और टीम वर्क से मुमकिन हुआ।”

ऋषभ शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर टीम को किया धन्यवाद

उन्होंने आगे लिखा कि  “इस सफर पर मुझे गर्व है। मेरे साथ मजबूती से खड़े रहने और शुभकामनाएं भेजने के लिए धन्यवाद।” इससे पहले भी ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पर्दे के पीछे की झलकियां साझा की थीं। उन्होंने लिखा था, “निर्णय लेने का रोमांच ही असली फिल्ममेकिंग है। जब हर फ्रेम में अपना दिल और आत्मा लगा दी जाती है, तभी एक कहानी जिंदा होती है।”

आपको बता दें, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का निर्देशन और कहानी खुद ऋषभ शेट्टी ने ही लिखी है। इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है और दर्शकों को 13वीं सदी के पौराणिक लोककथा से जोड़ती है। फिल्म के विजुअल्स, म्यूजिक और लोककला आधारित प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है।

‘केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मे देने वाले डायरेक्टर ने संभाली थी कमान

फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स ने किया है, जो पहले ही ‘केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। फिलहाल अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ फिल्म 31 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

दिलचस्प बात यह है कि ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी ने फिल्म में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काम किया है। इस तरह यह प्रोजेक्ट न केवल ऋषभ की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके परिवार और पूरी टीम की निष्ठा का प्रतीक भी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)