-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sharful Accused Of Attacking Saif Ali Khan Will Appear In Court Today
सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरीफुल की आज होगी कोर्ट में पेशी, एक्टर पर किए थे 6 जानलेवा वार
- Written By: अदिति भंडारी
सैफ अली खान के घर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी शरीफुल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को 5 दिन रिमांड में रखा गया था। रिमांड के दिन खत्म हो गए हैं, आरोपी की आज कोर्ट में पेशी होगी। यह मामला 16 जनवरी को हुआ था।

सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरफुल की आज होगी कोर्ट में पेशी (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ आली खान हाल ही के दिनों काफी सुर्खियों में चल रहे है। एक्टर के यहां हुए हमले ने पूरे बॉलीवुड जगत को हिला कर रख दिया है। मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों पहले आरोपी शरीफुल को हिरासत मे लिया था जिसे 5 दिनों के लिए रिमांड में रखा गया था। अब 5 दिन खत्मा हो गए है। आज आरोपी शरीफुल की कोर्ट में पेशी होगी।
आपको बता दें, यह हमला तब हुआ जब एक घुसपैठिया, जिसकी बाद में पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई, चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुस गया। घुसपैठिए और उसकी नौकरानी के बीच टकराव के दौरान हस्तक्षेप करने का प्रयास करते समय सैफ पर चोर करीब 6 बार हमला किया। वहीं पुलिस ने बताया कि वह बांग्लादेश के झालोकाटी जिले का रहने वाला है। यह घटना 16 जनवरी को सुबह करीब 2:00 बजे हुई, जिसमें सैफ अली खान को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उनकी वक्षीय रीढ़ की हड्डी पर कई चाकू के घाव भी शामिल हैं।
इस के बाद एक्टर को ऑटो-रिक्शा में बैठा कर सैफ अली को अस्पताल पहुंचाने गया। एक्टर को अस्पताल पहुचाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और बताया कि कैसे उसने मदद के लिए कदम उठाया। एएनआई से बात करते हुए, चालक ने कहा कि उसने पिछले सप्ताह गुरुवार को सुबह 2 बजे एक महिला को ऑटो-रिक्शा किराए पर लेने की कोशिश करते देखा।
सम्बंधित ख़बरें
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
उन्होंने कहा कि मैं रात में अपना वाहन चलाता हूँ। यह लगभग 2-3 बजे का समय था जब मैंने एक महिला को ऑटो किराए पर लेने की कोशिश करते देखा, लेकिन कोई नहीं रुका। मैंने गेट के अंदर से रिक्शा के लिए आवाज़ें भी सुनीं। मैंने यू-टर्न लिया और गेट के पास अपना वाहन रोक दिया। खून से लथपथ एक आदमी 2-4 अन्य लोगों के साथ बाहर आया। उन्होंने उसे ऑटो में बिठाया और लीलावती अस्पताल जाने का फैसला किया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मंगलवार को उनकी बहन सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर सैफ के घर की महिला कर्मचारियों की तारीफ की है। जिन्होंने उनके घर पर चोरी की कोशिश के दौरान सैफ और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप किया। उन्होंने लिखा, “अनसुने नायक… जिन्होंने सबसे ज्यादा जरूरत पड़ने पर अपना काम किया! आप दोनों और मेरे भाई और उसके परिवार को सुरक्षित रखने में योगदान देने वाले सभी लोगों को आशीर्वाद! आप सबसे अच्छे हैं।”
Sharful accused of attacking saif ali khan will appear in court today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
Jul 27, 2026 | 10:29 AMतमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Jul 27, 2026 | 10:29 AMइंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
Jul 27, 2026 | 10:27 AMAbhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
Jul 27, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
Jul 27, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














