किडनी बेचने वाले बयान पर बवाल, विजय वडेट्टीवार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

Maharashtra Assembly में किसानों के कथित कंबोडिया किडनी प्रकरण को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कदम ने विजय वडेट्टीवार पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया।
Vijay Wadettiwar
विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Assembly Kidney Row: महाराष्ट्र विधानसभा में किसानों के कथित कंबोडिया किडनी प्रकरण को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस मुद्दे को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली।

भाजपा ने पेश किया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

भाजपा के वरिष्ठ विधायक योगेश कदम ने विजय वडेट्टीवार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। कदम का आरोप है कि वडेट्टीवार ने सदन को गलत और भ्रामक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 19 किसानों द्वारा कंबोडिया जाकर किडनी बेचने की बात तथ्यों पर आधारित नहीं है और इससे राज्य के किसानों की छवि धूमिल होती है।

‘किसानों की छवि खराब करने की कोशिश’

योगेश कदम ने सदन में कहा कि महाराष्ट्र का किसान आर्थिक रूप से भले ही कमजोर हो, लेकिन वह अपनी किडनी बेचने जैसा कदम नहीं उठाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की जानकारी देकर एक गलत नैरेटिव स्थापित करने की कोशिश की गई। साथ ही 19 लोगों की संख्या को लेकर भी भ्रम फैलाया गया।

अध्यक्ष ने कहा-प्रस्ताव पर होगा विचार

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर कहा कि वह नियमों के तहत इसकी जांच कर उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस की ओर से अभी इस प्रस्ताव पर विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है। विधानसभा के भीतर और बाहर इस विषय पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com