Ra.One को पूरे हुए 14 साल, अनुभव सिन्हा ने VIDEO शेयर कर किए फिल्म बनाने की पीछे की कहानी

Anubhav Sinha Interview: बॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म 'रा.वन' को 14 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की कहानी और उसके आइडिया के बारे में बात की।
Ra.One Movie 14th Anniversary
फिल्म ‘रा.वन’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ra.One Movie 14th Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर साइंस-फिक्शन फिल्म ‘रा.वन’ को 26 अक्टूबर को रिलीज हुए 14 साल पूरे हो गए हैं। जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान ने अहम रोल निभाया था। हालांकि, हाल ही में निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी यादें और प्रेरणा साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स का मोंटाज वीडियो शेयर किया और इसके साथ ही इंटरव्यू का वीडियो भी पोस्ट किया।

दरअसल, अनुभव सिन्हा ने वीडियो में बताया कि फिल्म का आइडिया उन्हें एक ब्लैक बुक में देखी गई फोटो से मिला। फोटो में एक बच्चा रिमोट कंट्रोल से इंसान को नियंत्रित कर रहा था। यह दृश्य उन्हें कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तुरंत यह कहानी शाहरुख खान को सुनाई और अभिनेता को यह कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। शाहरुख ने कहा, “हम इसे कब बना सकते हैं?” और यहीं से फिल्म की प्रक्रिया शुरू हुई।

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने शेयर किया ‘रा.वन’ का किस्सा

अनुभव ने बताया कि इससे पहले उनकी फिल्म ‘दस’ रिलीज हुई थी, जिसके गाने और स्वैग हिट रहे थे। ‘रा.वन’ की प्रोडक्शन प्रक्रिया में उन्हें पांच-छह साल का समय लगा, और फिल्म के हिट होने में भी उतना ही समय लगा। निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, “जीवन में सीखी यह बात कि लोगों की अपेक्षाओं से ज्यादा जरूरी है कि मैं खुद जानूं कि मुझे क्या करना है। लोग यकीन नहीं करते कि शाहरुख खान से उस पहली मीटिंग में मैंने टर्मिनेटर फिल्म का नाम सुना। फिर भी फोटो देखकर कहानी मेरे दिमाग में दौड़ गई और मैं उसके पीछे भागा।”

फिल्म में शाहरुख खान समेत इन बड़े सितारों ने दिखाया था जलवा

इन सबके बीच स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म ‘रा.वन’ में शाहरुख खान, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और अरमान वर्मा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी में विज्ञान, तकनीक और एक्शन का अनूठा मिश्रण था, जिसने इसे एक नए स्तर की बॉलीवुड फिल्म बना दिया। बता दें, फिल्म की रिलीज से 14 साल बाद भी फैंस इसे याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो साझा कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके प्यार और समर्थन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।