- Hindi News »
- Entertainment »
- Kareena Kapoor Khan Enjoy Time With Taimur And Jeh Shares Bikini Selfie
तैमूर और जेह संग मस्ती में डूबीं करीना कपूर, बिकिनी लुक में शेयर की गॉर्जियस सेल्फी
Kareena Kapoor Enjoy Vacation: करीना कपूर इन दिनों अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे येलो बिकिनी में गॉर्जियस लग रही हैं।
- Written By: सोनाली झा

तैमूर और जेह संग मस्ती में डूबीं करीना कपूर
Kareena Kapoor fun time with Taimur and Jeh: बॉलीवुड की फैशन क्वीन और बेगम ऑफ पटौदी, करीना कपूर खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस हॉलिडे की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।
करीना कपूर ने अपनी पोस्ट में बीच पर बिताए पलों की झलक दिखाई है। तस्वीरों में वे अपने बेटों के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक फोटो में करीना बीच पर रिलैक्स करती हुईं बिकिनी में सेल्फी क्लिक करती नजर आईं, वहीं दूसरी तस्वीर में उनका नो-मेकअप लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में करीना ने येलो और ब्लू शेड की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वे बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
करीना कपूर का वेकेशन
करीना की एक तस्वीर में उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान बीच पर बैडमिंटन खेलते हुए दिख रहा है। हालांकि, फोटो में तैमूर का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन उनका एनर्जी से भरा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। वहीं, एक और तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे जेह अली खान को बाइक राइड देती नजर आ रही हैं। मां-बेटे की यह बॉन्डिंग वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
फैंस का रिएक्शन
करीना कपूर ने इन फोटोज के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा कि इस बात का प्रमाण कि वीकेंड लंबा होना चाहिए। इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपने वेकेशन मूड को पर्फेक्ट्ली बयां कर दिया है। फैंस कमेंट सेक्शन में करीना की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उन्हें ‘यंग एंड फॉरएवर क्वीन’ कह रहा है तो कोई उनके फिटनेस गोल्स से इंस्पायर हो रहा है।
वेकेशन पर स्टाइल और एलीगेंस
करीना ने यह साबित कर दिया है कि वे चाहे स्क्रीन पर हों या वेकेशन पर स्टाइल और एलीगेंस में उनका कोई मुकाबला नहीं। करीना कपूर खान जल्द ही हंसल मेहता की अगली फिल्म और सुजॉय घोष की थ्रिलर “द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स” में नजर आने वाली हैं। लेकिन फिलहाल, वह पूरी तरह से अपने फैमिली टाइम और वेकेशन मूड में डूबी हुई हैं।
Kareena kapoor khan enjoy time with taimur and jeh shares bikini selfie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMमायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMMP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
May 05, 2026 | 12:54 PMMet Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
May 05, 2026 | 12:54 PMटीवीके की आंधी में लड़खड़ा गया बीजेपी का तमिलनाडु अभियान, महज एक सीट से करना पड़ा संतोष
May 05, 2026 | 12:51 PMकेरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?
May 05, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













