पहली सैलरी डेढ़ लाख, अब एक फिल्म की लेते हैं मोटी रकम! शाहिद कपूर की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Shahid Kapoor O Romeo Fee: ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर आज ‘ओ रोमियो’ के लिए करोड़ों की फीस ले रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी फीस और करियर का सफर।
Shahid Kapoor O Romeo Fee
शाहिद कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shahid Kapoor Net Worth: कमीने, कबीर सिंह, उड़ता पंजाब और जब वी मेट जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके शाहिद कपूर एक बार फिर रोमांटिक अवतार में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। दो दशक से ज्यादा के करियर में शाहिद ने रोमांटिक फिल्मों से लेकर इंटेंस एक्शन और थ्रिलर तक हर जॉनर में खुद को साबित किया है। आज वह बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिनकी फीस और स्टार पावर दोनों ही टॉप लेवल पर हैं।

‘इश्क विश्क’ से हुई थी शाहिद के करियर की शुरुआत

शाहिद कपूर ने साल 2003 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसी फिल्म ने उन्हें यूथ आइकन बना दिया। उस दौर में शाहिद की फीस बेहद मामूली थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने खुद खुलासा किया था कि उनकी पहली फिल्म की फीस सिर्फ डेढ़ लाख रुपये थी। यहीं से शुरू हुआ शाहिद का वह सफर, जिसने उन्हें धीरे-धीरे इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में ला खड़ा किया।

रोमियो रोल्स से बनी खास पहचान

अपने करियर में शाहिद कपूर ने सबसे ज्यादा रोमांटिक फिल्में की हैं। ‘जब वी मेट’ का आदित्य कश्यप हो या ‘कबीर सिंह’ का जुनूनी किरदार हर रोल में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। दो दशक के अभिनय सफर में शाहिद करीब 13 हिट फिल्में दे चुके हैं और आज वह रोमांस के साथ-साथ एक्शन थ्रिलर के लिए भी जाने जाते हैं।

‘ओ रोमियो’ के लिए मोटी फीस ले रहे एक्टर

अब शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा शाहिद की फीस को लेकर हो रही है। इससे पहले शाहिद को कॉप थ्रिलर ‘देवा’ में देखा गया था, जिसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये फीस ली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘ओ रोमियो’ के लिए शाहिद ने अपनी फीस लगभग दोगुनी कर दी है।

एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर इस फिल्म के लिए करीब 45 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। वहीं MensXP के अनुसार, एक्टर की कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये बताई जाती है, हालांकि शाहिद ने इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com