Neena Gupta Video: नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये लो, असली वाली बधाई हो

Neena Gupta ने 66 की उम्र में अपनी प्रेग्नेंसी की वायरल अफवाहों पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और साड़ी के मोटे कपड़े की वजह से ऐसा लग रहा था।
neena gupta reacts to pregnancy rumours viral video truth
नीना गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Neena Gupta Reacts Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही एक अजीबोगरीब अफवाह की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में कुछ वीडियो वायरल होने के बाद यह दावा किया जाने लगा कि 66 साल की नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने सामने आकर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब नीना गुप्ता से इन अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि बस अब यही कसर बाकी रह गई थी, एक रियल लाइफ बधाई हो। उन्होंने साफ किया कि उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। नीना ने कहा कि कोई बधाई वाली बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उस दिन मैंने जो साड़ी पहनी थी, उसका मटेरियल काफी मोटा था, जिसकी वजह से मैं थोड़ी भारी नजर आ रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नीना गुप्ता हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट से उनके कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में नीना साड़ी पहनकर पैपराजी को पोज देती नजर आ रही थीं। इसी दौरान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ दिख रहा है और शायद वह प्रेग्नेंट हैं। देखते ही देखते यह चर्चा इंटरनेट पर तेजी से फैल गई।

अफवाहों पर किया मजाक

नीना गुप्ता ने इन चर्चाओं को लेकर नाराजगी जताने के बजाय मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस उम्र में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही चर्चाएं काफी मजेदार लगती हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद इसका मतलब है कि एक समाज के रूप में हम बदल रहे हैं और अब लोग ऐसी बातों को लेकर भी खुलकर सोचने लगे हैं।

हमेशा अलग राह चुनती रही हैं नीना

गौरतलब है कि नीना गुप्ता की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है। 80 के दशक में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिश्ते से बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था और उसे अकेले पाला। उस दौर में यह फैसला काफी साहसिक माना गया था। बाद में साल 2008 में उन्होंने बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी कर अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com