शाहरुख खान के हमशक्ल को देख नहीं कर पाएंगे असली और नकली में फर्क, एक इवेंट के लेते हैं लाखों रुपये

Shah Rukh Khan Duplicate Ibrahim Qadri: शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी ने हाल ही में इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक इवेंट 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
शाहरुख खान के हमशक्ल को देख नहीं कर पाएंगे असली और नकली में फर्क, एक इवेंट के लेते हैं लाखों रुपये
शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Lookalike Ibrahim Kadri: शाहरुख खान के हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, लेकिन जब बात शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी की हो, तो फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाती है। हाल ही में इब्राहिम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लोग उन्हें शाहरुख समझ बैठे थे। जिसकी वजह से भीड़ ने उन्हें घेर लिया था।

इसी बीच हाल ही में इब्राहिम कादरी ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव और आर्थिक संघर्षों के बारे में खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने कई खुलासे भी किए। दरअसल, इब्राहिम कादरी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था और वह पहले एक आम कलाकार थे। शुरुआत में उनको गुजारा करना भी मुश्किल होता था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह होर्डिंग बोर्ड पेंट करके अपनी रोजी-रोटी कमाते थे, लेकिन दो वक्त का खाना जुटाना भी चुनौतीपूर्ण था।

इब्राहिम कादरी की ऐसे बदली जिंदगी

इब्राहिम की जिंदगी तब बदल गई जब उनके परिवार और दोस्तों ने कहा कि उनका चेहरा शाहरुख खान से बहुत मिलता-जुलता है। एक घटना ने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल दी। आईपीएल मैच के दौरान राजकोट में लोग उन्हें शाहरुख समझ बैठे। हालांकि इससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लेकिन इसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी।

इब्राहिम ने बताया कि इतनी प्रसिद्धि से पहले उन्हें कई बार बिना काम गुजर-बसर करना पड़ता था। डिजिटल बोर्ड्स के आने के कारण उनकी पुरानी नौकरियां भी चली गई थीं। अब हालात बदल चुके हैं और वह आसानी से दिन में तीन बार खाना जुटा लेते हैं।

इब्राहिम ने धीरे-धीरे शाहरुख खान के हमशक्ल के रूप में इवेंट्स करना शुरू किया और सफलता हासिल की। शुरुआत में उन्हें शाहरुख खान की तरह बोलने या डांस करने का प्रशिक्षण नहीं मिला था। कई बार उन्हें भुगतान नहीं मिला और दर्शकों से आलोचना भी सुननी पड़ी। एक बार किसी ने कहा, “सिर्फ शाहरुख जैसा दिखना काफी नहीं है।” इस बात ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने शाहरुख की हर छोटी-बड़ी आदत सीखने का फैसला किया।

शाहरुख खान के हमशक्ल एक इवेंट के करते हैं इतना चार्ज

इसके साथ ही उन्होंने आगे खुलासा किया कि आज वो एक इवेंट के लिए 1.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी मेहनत और लोकप्रियता की वजह से अब अन्य शाहरुख हमशक्ल्स को भी मौके मिल रहे हैं। हालांकि, इब्राहिम कॉमेडी शो और मजाकिया कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखते हैं, ताकि उनके और शाहरुख खान के नाम का मजाक न बने।