‘ये नया हिंदुस्तान है…’ धुरंधर 2 खतरनाक टीजर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह की स्टाइल ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

Dhurandhar 2 Teaser Release: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। आदित्य धर की इस फिल्म में एक बार फिर देशभक्ति और जबरदस्त एक्शन की झलक दिखी है।
Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Teaser Out
रणवीर सिंह धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Teaser Out: आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी और दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसी दमदार स्टारकास्ट ने फिल्म को और भी खास बना दिया था। पहले पार्ट की सफलता के साथ ही मेकर्स ने साफ कर दिया था कि इस कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

‘धुरंधर 2’ का टीजर हुआ रिलीज

अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। 3 फरवरी को मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का सबटाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है, जिससे साफ है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा तीखी और आक्रामक होने वाली है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

टीजर में क्या है खास?

जियो स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह टीजर 1 मिनट 12 सेकंड का है। खास बात यह है कि पूरे टीजर में पहले पार्ट की ही झलकियां दिखाई गई हैं। एक्शन सीक्वेंस, इंटेंस बैकग्राउंड म्यूजिक और देशभक्ति का जोश टीजर में साफ झलकता है। हालांकि, नए फुटेज की झलक ना के बराबर है, लेकिन आखिरी सीन ने फैंस को रोमांचित कर दिया है।

रणवीर सिंह का दमदार डायलॉग

टीजर के अंत में रणवीर सिंह की एंट्री होती है, जहां वह एक दमदार डायलॉग बोलते नजर आते हैं “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मरेगा भी।” यह डायलॉग सुनते ही दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इससे साफ है कि ‘धुरंधर 2’ में भी देशभक्ति और बदले की भावना को बेहद ताकतवर तरीके से दिखाया जाएगा। मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि ‘धुरंधर 2’ मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की एनर्जी को देखते हुए फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस बार एक्शन और स्केल पहले से भी ज्यादा बड़ा होगा।

फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। कई लोग इसे और भी पावरफुल सीक्वल बता रहे हैं, तो कुछ रणवीर सिंह के डायलॉग को पहले से ही सुपरहिट करार दे चुके हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का टीजर कम वक्त में ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने में पूरी तरह कामयाब रहा है। अब सभी की नजरें इसके ट्रेलर और रिलीज डेट के करीब आते ही मिलने वाले अपडेट्स पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com