जब Amrita Rao ने ठुकराईं सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में, अपनी शर्तों पर बनाया सफल करियर

Amrita Rao Rejected Film: अमृता राव ने अपने करियर में कई फिल्मी ऑफर्स ठुकराए, जिनमें सलमान खान की फिल्में भी शामिल थी। उन्होंने अपनी शर्तों पर काम किया और विवाह जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में पहचान बनाई।
Amrita Rao Rejected Salman Khan Ranbir Kapoor Movies Career Success Story
अमृता राव, सलमान खान और रणबीर कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Amrita Rao Rejected Salman Khan Ranbir Kapoor Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने हमेशा अपने सिद्धांतों और पसंद को प्राथमिकता दी। यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े फिल्मी ऑफर्स ठुकराए, जिनमें सुपरस्टार सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में भी शामिल थीं। इसके बावजूद अमृता ने अपने अभिनय और सादगी के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। 7 जून 1981 को मुंबई में जन्मी अमृता राव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से पूरी की।

अभिनय और मॉडलिंग में बढ़ती रुचि के कारण अमृता राव ने पढ़ाई छोड़कर मनोरंजन जगत का रुख किया। करियर की शुरुआत उन्होंने विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो से की। इसके बाद साल 2002 में फिल्म अब के बरस से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अमृता के अभिनय को सराहा गया। इसके बाद वह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में नजर आईं।

विवाह ने दिलाई घर-घर में पहचान

अमृता राव ने इसके बाद 'मस्ती', मैं हूं ना और कई अन्य फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 2006 में आई विवाह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई। फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए पूनम के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उनकी सादगी और मासूमियत लोगों के दिलों में बस गई। अमृता हमेशा अपनी शर्तों पर काम करने के लिए जानी जाती रही हैं।

बड़े ऑफर्स को भी कहा ना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचना ऐ हसीनों का ऑफर पहले उन्हें मिला था, लेकिन फिल्म में किसिंग सीन होने की वजह से उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। इसी तरह उन्होंने प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान की बहन का किरदार निभाने से भी इनकार कर दिया था। 'नील एन निक्की' जैसी फिल्म को भी उन्होंने बोल्ड कंटेंट के कारण छोड़ दिया।

उतार-चढ़ाव के बीच कायम रही पहचान

करियर में कई चुनौतियां आने के बावजूद अमृता राव ने हार नहीं मानी। उन्होंने वेलकम टू सज्जनपुर, जॉली एलएलबी, सत्याग्रह, सिंह साब द ग्रेट और ठाकरे जैसी फिल्मों में प्रभावशाली अभिनय किया। उन्हें आईफा, स्टारडस्ट समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आज अमृता राव अपने परिवार और निजी जीवन के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं और उनकी सादगी आज भी प्रशंसकों को आकर्षित करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com