-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Gayatri Jayanti 2026 24 Powers Of Gayatri Mantra Hidden In 24 Syllables
Gayatri Jayanti: वेदों की जननी मां गायत्री की जयंती आज, जानें 24 अक्षरों में छुपी 24 शक्तियों के बारे में
- Written By: रीता राय सागर
Gayatri Jayanti 2026: वेदमाता गायत्री का अवतरण ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को होता है। इस दिन गायत्री मंत्र के जप का विशेष महत्व है। मान्यता है कि चारों वेद, शास्त्र और श्रुतियां गायत्री से ही निकली हैं।

गायत्री जयंती (फोटो.सोशल मीडिया)
Gayatri Jayanti Importance: वेदों की माता को गायत्री कहा जाता है, इनका प्रकाट्य ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को हुआ था। इस वजह से हर साल इस तिथि को गायत्री जयंती मनाते हैं। इस वजह से यह दिन और भी पुण्य फलदायी होता है।
ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी गायत्री माता की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि गायत्री माता से ही 4 वेदों की उत्पत्ति हुई है। गायत्री मंत्र में 4 वेदों का सार है। ब्रह्मा जी ने गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों की रचना चार वेदों की रचना से पहले की थी। इस मंत्र के हर शब्द में गुप्त शक्तियां छिपी है।
मां गायत्री का प्राकट्य कैसे हुआ
मान्यता है कि ब्रह्मा जी पर गायत्री मंत्र प्रकट हुआ था और उन्होंने इसकी व्याख्या चार वेदों के रूप में की। बताया जाता है कि विश्वामित्र कठोर तप करके गायत्री मंत्र को सभी के लिए लेकर आए थे, इससे पहले यह सिर्फ देवताओं के लिए था।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
क्या है गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों की 24 शक्तियां
ऊं भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।
गायत्री मंत्र (फोटो.सोशल मीडिया)
1 – तत्
देवता- गणेश, सफलता शक्ति
2 – स
देवता- नरसिंह, पराक्रम शक्ति
3 – वि
देवता- विष्णु, पालन शक्ति
4 – तु
देवता- शिव, कल्याण शक्ति
5 – व
देवता- कृष्ण, योग शक्ति
6 – रे
देवता- राधा, प्रेम शक्ति
7 – णि
देवता- लक्ष्मी, धन शक्ति
8 – यं
देवता- अग्नि, तेज शक्ति
9 – भ
देवता- इन्द्र, रक्षा शक्ति
10 – र्गो
देवता- सरस्वती, बुद्धि शक्ति
11 – दे
देवता- दुर्गा, दमन शक्ति
12 – व
देवता- हनुमान, निष्ठा शक्ति
13 – स्य
देवता- पृथ्वी, धारण शक्ति
14 – धी
देवता- सूर्य, प्राण शक्ति
15 – म
देवता- राम, मर्यादा शक्ति
16 – हि
देवता- सीता, तप शक्ति
17 – धि
देवता- चंद्र, शांति शक्ति
18 – यो
देवता- यम, काल शक्ति
19 – यो
देवता- ब्रह्मा, उत्पादक शक्ति
20 – न
देवता- वरुण, रस शक्ति
21 – प्र
देवता- नारायण, आदर्श शक्ति
22 – चो
देवता- हयग्रीव, साहस शक्ति
23 – द
देवता- हंस, विवेक शक्ति
24 – यात्
देवता- तुलसी, सेवा शक्ति
गायत्री मंत्र (फोटो .सोशल मीडिया)
गायत्री जयंती पर भद्रा कब से कब तक है?
गायत्री जयंती के दिन भद्रा सुबह में 07:08 से शुरु होकर रात में 08:09 बजे तक रहेगा। इस भद्रा का वास पाताल लोक में होगा। बता दें कि भद्रा में पूजा, मंत्र जाप आदि वर्जित नहीं है।
गायत्री जयंती का महत्व
गायत्री जयंती के दिन गायत्री माता की पूजा करने और गायत्री मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है, मन एकाग्र होता है, आत्मिक चेतना का विकास और आध्यात्मिक उन्नति होती है। बुद्धि और ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। गायत्री मां की कृपा से पाप और नकारात्मकता का नाश होता है। स्मरण शक्ति बढ़ती है।
Gayatri jayanti 2026 24 powers of gayatri mantra hidden in 24 syllables
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













