Shahana Goswami ने Laapataa Ladies पर दिया बयान, संतोष फिल्म ऑस्कर की लिए हुई है शॉर्टलिस्ट

ऑस्कर की रेस में शामिल हुई हिंदी फिल्म 'संतोष' की एक्ट्रेस 'शहाना गोस्वामी' ने 'लापता लेडीज' के चयन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं इस मौके पर शहाना गोस्वामी ने क्या कुछ कहा है।
Shahana Goswami Talks About Laapataa Ladies Eliminates From Oscars Race
शहाना गोस्वामी ने लापता लेडीज के चयन पर दिया बयान
Updated on
मुंबई: भारत की तरफ से लापता लेडीज फिल्म को ऑस्कर अवार्ड में आधिकारिक तौर पर भेजा गया था। लेकिन यह फिल्म अंतिम सूची में जगह बनाने में नाकामयाब रही। जिसको लेकर भारत में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। फिल्म फेडरेशन के चयन पर भी सवाल उठाया गया। अब ऑस्कर के लिए चुनी गई हिंदी फिल्म संतोष की एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संतोष फिल्म को इंग्लैंड की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया है। शहाना गोस्वामी से जब पूछा गया की फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर के लिए 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के बजाय लापता लेडीज को चुना इस पर आप क्या कहेंगी? शाहाना ने कहा उन्हें नहीं मालूम कि ऑस्कर के लिए लापता लेडीज का चयन कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से बताउं तो मुझे पता नहीं कि फिल्मों का चुनाव किस प्रक्रिया से किया जाता है। मुझे लगता है कि यह एनएफडीसी तय करता है। लेकिन मुझे नहीं पता इसका तरीका क्या है या आवेदन की प्रक्रिया क्या है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस पर मुझे कोई टिप्पणी करनी चाहिए।
शहाना गोस्वामी ने आगे यह बताया कि लापता लेडीज फिल्म ने सिनेमाघरों में भले ही सुस्त प्रदर्शन किया हो, लेकिन ओटीटी पर इसे कमाल का रिस्पांस मिला और इस फिल्म ने ऑस्कर में जाने के बाद दुनिया भर में एशिया की महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी किया। फिल्म को जब ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से भेजा गया था तो लोगों ने खुशी जताई थी लेकिन जब यह ऑस्कर की रेस में आगे नहीं बढ़ पाई तो लोग इस पर सवाल उठने लगे। लोगों को इस फिल्म का चुनाव ही गलत लगने लगा यह प्रतिक्रिया इंसान का स्वभाव है और इस पर ज्यादा चर्चा नहीं की जानी चाहिए।
मेकर्स फिल्म को अच्छा समझ के ही बनाते हैं कई बार फिल्म लोगों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरती। इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया को सवाल के कटघरे में खड़ा किया जाना उचित नहीं लगता। आपको बताते हैं कि शहाना गोस्वामी यूके की तरफ से भेजी गई हिंदी फिल्म संतोष में नजर आ रही है। इस फिल्म को ऑस्कर में बेहतरीन फॉरेन फिल्म कैटेगरी के लिए टॉप 15 फिल्मों की लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Navbharat Live
navbharatlive.com