-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kiran Rao Laapataa Ladies Earned A Lot In Japan Entered International Top 5
किरण राव की ‘लापता लेडीज’ ने रचा इतिहास, जापान में की शानदार कमाई, टॉप 5 में हुई शामिल
- Written By: अदिति भंडारी
किरण राव, निर्देशित फिल्म "लापता लेडीज" ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म जापान में रिलीज के 115 दिन बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसे अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में 5वें स्थान पर रखा गया है।

किरण राव की 'लापता लेडीज' ने रचा इतिहास, जापान में की शानदार कमाई, टॉप 5 में हुई शामिल (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का डायरेक्शन किरण राव ने किया है। फिल्म अपनी रिलीज़ के साथ ही चर्चा का विषय बन गई। दिल छू लेने वाली कहानी और हास्य से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया।
सरहदों को पार करते हुए ‘लापता लेडीज’ 4 अक्टूबर 2024 को जापान में रिलीज़ हुई थी, जहां यह 115 दिनों के बाद भी शानदार तरीके से चल रही है। इस फिल्म ने जापान में अपनी खास जगह बनाई है। इसके साथ ही इसे जापान एकेडमी फिल्म प्राइज़ में पांच बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में शामिल किया गया है। फिल्म की यह सफलता यह साबित करती है कि भारतीय कहानियां दुनिया के हर कोने में अपनी पहचान बना रही हैं।
‘लापता लेडीज’ जापान में अब अपने 17वें हफ्ते में चल रही है और 115 दिनों से बिना किसी रुकावट के बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। यह फिल्म जापान एकेडमी फिल्म प्राइज़ द्वारा 2024 में रिलीज़ हुई 204 इंटरनेशनल फिल्मों में से पांच बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में चुनी गई है। अब सबकी नजरें 14 मार्च पर हैं, जब ‘बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म’ का अवॉर्ड विनर अनाउंस किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
4 दिन में तीसरी बार भूकंप से हिला जापान, इवाते में 6.1 की तीव्रता से कांपी धरती; दहशत में लोग
वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 22 मंजिला इमारत जमींदोज; जापान में भी कांपी धरती
Tokyo School Fire: जापान की राजधानी टोक्यो के स्कूल में भीषण आग, 330 लोगों को किया गया रेस्क्यू,10 लोग घायल
यह वाकई कमाल है कि ‘लापता लेडीज’ ने 204 एलिजिबल फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म’ के टाईटल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म की निर्देशक किरण राव का नाम अब क्रिस्टोफर नोलन, यॉर्गोस लांथिमोस, एलेक्स गारलैंड और जोनाथन ग्लेजर जैसे दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा में है। इसके अलावा, ‘लापता लेडीज’ के साथ ‘पुअर थिंग्स’, ‘ऑपेनहाइमर’, ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ और ‘सिविल वॉर’ जैसी फिल्मों का मुकाबला है। यह न सिर्फ फिल्म की सफलता की गवाही है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारतीय सिनेमा अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धाक जमा रहा है।
इसके अलावा, ‘लापता लेडीज’ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ऑस्कर के लिए एंट्री मिलने के बाद, इस फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) में ‘बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स’ चॉइस अवॉर्ड’ भी जीता है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का डायरेक्शन किरण राव ने किया है, और इसे आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन्स और किंडलिंग प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है। इसकी कहानी बिप्लब गोस्वामी की एक अवॉर्ड जीतने वाली स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स स्नेहा देसाई ने लिखे हैं, और कुछ एक्स्ट्रा डायलॉग्स दिव्यानिधि शर्मा ने जोड़े हैं। फिल्म अभी भी थिएटर्स में बढ़िया चल रही है और लोगों का खूब प्यार बटोर रही है।
Kiran rao laapataa ladies earned a lot in japan entered international top 5
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














