- Hindi News »
- Entertainment »
- Squid Game Season 2 Review In Hindi Pregnant Lady Is Part Of Scary Game Series Of Netflix
स्क्विड गेम 2 रिव्यू: प्रेग्नेंट लड़की भी है इस बार खुनी खेल का हिस्सा, ट्विस्ट से भरा है नया सीजन
स्क्विड गेम 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। स्क्विड गेम नाम की वेब सीरीज 2021 में पहली बार सामने आई थी। साउथ कोरिया की इस सीरीज ने तहलका मचा दिया था। चलिए जानें कैसा है इसका दूसरा सीजन।
- Written By: अनिल सिंह

Squid Game Season 2 Review: गर्भवती महिला भी है इस बार खेल का हिस्सा, फिर शुरू हुआ खुनी खेल
मुंबई: स्क्विड गेम सीजन 2 देखने का अगर मन बना रहे हैं तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। स्क्विड गेम ने 2021 में दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह वेब सीरीज दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई थी। लोगों ने इसके दूसरे सीजन से भी यही उम्मीद पाल रखी है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। क्योंकि स्क्वायड गेम जब पहली बार लोगों के सामने आई थी, कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया था, कहानी के बारे में लोगों को कुछ पता नहीं था। लेकिन इस बार कहानी वही है। लेकिन उसमें ट्वीट जोड़कर उसे और दिलचस्प बनाने का प्रयास किया गया है। यही कारण है कि लोगों को स्क्विड गेम 2 में कुछ भी नया नजर नहीं आ रहा है। लेकिन फिर भी जिन्होंने इसका पहला सीजन देखा है दूसरा सीजन भी एक बार देखने लायक जरूर है।
स्क्विड गेम के पहले सीजन में दिखाया गया था कि 456 खिलाड़ियों के बीच कई तरह के खूनी खेल खेले जाते हैं और सबसे आखरी नंबर का प्लेयर सारी प्रतियोगिताओं को जीतते हुए फाइनल तक पहुंच जाता है और वह खिताब अपने नाम कर लेता है। इस बार भी वह गेम का हिस्सा है। लेकिन इस बार अधिकतर नए चेहरे नजर आ रहे हैं। पुराने खिलाड़ी 456 को छोड़कर सभी लोग नए हैं।
ये भी पढ़ें- कटरीना कैफ के मायके में विक्की कौशल ने मनाया क्रिसमस, सालियों संग…
सम्बंधित ख़बरें
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
OTT Releases Of The Week: ‘धुरंधर 2’ से ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ तक, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
प्रेग्नेंट महिला भी इस बार है स्क्विड गेम 2 के खुनी खेल का हिस्सा
इस बार गेम में एक मां बेटा, एक कपल और एक प्रेग्नेंट लड़की भी है। जो इस सीजन में आपका दिल जीतने में कामयाब होंगे। गेम की अगर बात करें तो कई सारे नए गेम प्रतियोगिता में शामिल किए गए हैं। कुछ पुराने भी हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ कॉपी पेस्ट नहीं किया गया, बल्कि उसमें कुछ ट्वीस्ट जोड़े गए हैं। कहानी का कॉन्सेप्ट वही है। खेल में जो हारेगा उसे गोली मार दी जाएगी और आखिर में कोई एक जीतेगा। ऐसे में पिछले सीजन का विनर इस प्रतियोगिता को जितता है या फिर इस बार कोई नया विनर सामने आता है, यही इस कहानी का दिलचस्प ट्विस्ट है, यह जानने के लिए आपको स्क्विड गेम 2 देखना होगा।
स्क्विड गेम 2 की अगर बात करें तो नया सीजन पहले सीजन के मुकाबले बेहतर बनाने का प्रयास मेकर्स ने जरूर किया है लेकिन कहानी पुरानी होने की वजह से यह पहले सीजन की तरह जादू चल पाने में कामयाब नहीं होगा यह कहा जा सकता है। लेकिन जिन्होंने इसके पहले सीजन को देखा है वह दूसरे सीजन को देखने के लिए बेताब है और उनकी बेताबी जायज भी है। क्योंकि एक बार फिर वही खूनी खेल शुरू हुआ है। उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।
Squid game season 2 review in hindi pregnant lady is part of scary game series of netflix
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














