संजय लीला भंसाली की फिल्म Love and War की शूटिंग पर लगा ब्रेक, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वार' लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन हाल ही खबर आ रही है कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के चलते शूटिंग रोक दिया गया है।
Love And War
लव एंड वॉर शूटिंग पर रोक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इन दिनों सुर्खियों में है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। हालांकि, हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। मुंबई में हो रही भारी बारिश के चलते शूटिंग को रोक दिया गया है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग का एक बेहद अहम ड्रामैटिक आउटडोर सीक्वेंस तय किया गया था, जिसे खास तरह की लाइटिंग के साथ फिल्माया जाना था। लेकिन लगातार हो रही बारिश और मौसम की खराबी के कारण वह सीक्वेंस शूट नहीं किया जा सका। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों की विजुअल क्वालिटी के साथ को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।

सूत्रों की मानें तो फिल्म के इस सीक्वेंस की शूटिंग में 500 से ज्यादा लोगों की यूनिट शामिल थी। कुछ क्रू मेंबर्स मुंबई के दूरदराज इलाकों से आते हैं, और बारिश के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे उन्हें सेट पर समय पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से शूटिंग को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।

इस हफ्ते रणबीर कपूर और विक्की कौशल को शूटिंग के लिए ब्लॉक किया गया था, जबकि इस खास सीक्वेंस में आलिया भट्ट की जरूरत नहीं थी। लेकिन मौसम की मार के चलते दोनों एक्टर्स ने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही मौसम में सुधार आएगा, शूटिंग फिर से शुरू कर दी जाएगी। इस रुकावट से फिल्म के शेड्यूल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

बता दें कि कुछ दिनों पहले यह भी खबर आई थी कि रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए 12 किलो और विक्की कौशल ने करीब 15 किलो वजन कम किया है। दोनों कलाकारों का इस फिल्म में शानदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। 'लव एंड वार' भंसाली की अब तक की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है, और दर्शकों को इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com