दिवाली से पहले समर सिंह का देसी धमाका! ‘धन लेके’ गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग
Samar Singh Bhojpuri Song: समर सिंह इस बार दिवाली पर धमाल करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया गाना ‘धन लेके’ रिलीज कर दिया है। जिसपर अब फैंस प्यार बरसाया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
समर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Samar Singh New Song Dhan Leke Release: भोजपुरी संगीत जगत के मशहूर गायक समर सिंह ने सोमवार को अपना नया गाना ‘धन लेके’ रिलीज कर दिया है। इससे पहले उन्होंने ‘टिकुलिया पे’, ‘साड़ी झमकुआ’ और ‘साया में सजनवा’ जैसे हिट गाने दिए हैं, और अब यह नया गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह और जोश भरने वाला साबित होगा।
मेकर्स ने इस गाने को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा गया, “इस बार दिवाली पार्टी धन से नहीं, धुन से होगी। ‘धन लेके’ गाना रिलीज हो गया है।” गाने में समर सिंह और शिल्पी राज की मधुर आवाज का संगम सुनने को मिलता है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। गाना वीवाईआरएल बैनर के तहत रिलीज हुआ है और इसे यूट्यूब सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है।
समर सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल
समर सिंह का यह नया गाना भोजपुरी संगीत की देसी और जीवंत शैली को बढ़ावा देता है। उन्हें भोजपुरी संगीत में ‘देसी स्टार’ के नाम से जाना जाता है। उनके गाने ग्रामीण जीवन और संस्कृति से प्रेरित होते हैं और हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय होते हैं। रिलीज होते ही उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर जाते हैं और वायरल हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
सिर्फ संगीत ही नहीं, समर सिंह अभिनय में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उनकी हालिया भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ दर्शकों को उनके दमदार एक्शन और अनोखे अंदाज के लिए पसंद आई। समर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2016 में रिलीज हुए गाने ‘रतिया कहां बितवला’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘विनाशक’ और ‘इश्क तो पागलपंती है’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।
ये भी पढ़ें- शादी का खर्चा बचाने में सफल रहीं काजल राघवानी, कल्लू संग दुल्हन के जोड़े में दिखीं एक्ट्रेस
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए थे सिंगर
हालांकि, साल 2023 में उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा हुई थी, जब उनका नाम भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को सुसाइड के लिए उकसाने में आया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। फिर भी समर सिंह ने अपने संगीत और अभिनय के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखी है। अब ‘धन लेके’ गाने के साथ वह फैंस को दिवाली पर धमाल करने के लिए तैयार हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
