Ganeshotsav 2025: मुस्लिम होकर भी ये कलाकार पूरी श्रद्धा से मनाते हैं गणेश उत्सव
Ganesh Chaturthi: 27 अगस्त 2025 से गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। आइए जानते हैं मुस्लिम होने के बावजूद गणेश उत्सव को धूमधाम मानने वाले कौन-कौन से कलाकार हैं।
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड के मुस्लिम एक्टर्स जो गणेश उत्सव में अपने घर स्थापित करते हैं गणपति बप्पा की मूर्ति
Muslim Actors Celebrate Ganeshotsav: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर टीवी की दुनिया, कई ऐसे मुस्लिम कलाकार हैं, जो गणेश उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। इसी दिन के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत होती है और 10 दिनों तक धूमधाम से गणपति बप्पा का यह त्यौहार मनाया जाता है। धूमधाम से गणेश उत्सव मनाने वाले मुस्लिम कलाकारों की लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, सारा अली खान, हिना खान और शहीर शेख जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।
यह सभी कलाकार अपने घर पर बप्पा की मूर्ति लाते हैं, गणेश उत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं, जबकि कुछ और मुस्लिम कलाकार ऐसे भी हैं जो अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति नहीं लाते, लेकिन वह गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। वह पंडालों में जाकर और सेलिब्रिटीज के घर जाकर गणपति बप्पा का दर्शन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रही हैं तनिष्ठा चटर्जी, एक्ट्रेस का छलका दर्द
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के घर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। वह हर साल गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। शाहरुख खान के घर हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म को मनाया जाता है।
सलमान खान
गणेश उत्सव के दौरान सलमान खान के घर का माहौल बिल्कुल अलग होता है। सलमान खान के घर पर भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है और उनके घर यह त्यौहार काफी समय से मनाया जा रहा है।
सारा अली खान
सैफ अली खान के घर में भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। वहीं उनकी बेटी सारा अली खान भी गणपति बप्पा की पूजा में शरीक होती है। सोहा अली खान जिनकी शादी कुणाल खेमू के साथ हुई है, वह भी अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करती हैं।
हिना खान और शहीर शेख
टीवी सितारों की अगर बात करें तो हिना खान हर साल धूमधाम से गणेश उत्सव को मानती हैं। वही टीवी एक्टर शहीर शेख भी धूमधाम से गणेश उत्सव का त्यौहार मनाते हैं। कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनके घर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित भले नहीं होती, लेकिन वह गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। पंडालों में जाकर और सेलिब्रिटीज के घर पर जाकर गणपति बप्पा का दर्शन करते हैं, फराह खान, साजिद खान, कबीर खान का नाम इस लिस्ट में शामिल है।
