अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिर साथ, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

Akshay Kumar and Saif Ali Khan New Film: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। अक्षय और सैफ ने प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिर साथ, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिर साथ
Published on: 
Updated on: 

Akshay Kumar and Saif Ali Khan Together: बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दोनों एक्टर्स 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों एक्टर्स की नई फिल्म 'हैवान' की शूटिंग शनिवार से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं।

अक्षय ने शूटिंग की शुरुआत का ऐलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया। उन्होंने एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो किया, जिसमें वह सैफ अली खान और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, हम सब ही हैं, थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत है और कोई अंदर से हैवान। आज से फिल्म 'हैवान' की शूटिंग शुरू कर रहा हूं और वो भी अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन सर के साथ। लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करने का मौका मिला है। चलिए अब हैवानियत शुरू करते हैं।

2008 में आये थे दोनों

अक्षय और सैफ अली खान दोनों भाई-बहन आखिरी बार साल 2008 में यशराज बैनर की फिल्म 'टशन' में नजर आए थे। करीना खान और अनिल कपूर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उसके बाद से लोग दोनों सितारों को एक साथ देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है। स्टार स्टूडियोज, कांगड़ा टॉकीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के संयोजन में 'हैवान' बना रहे हैं। मेकर्स और फैंस दोनों में ही इस फिल्म के बारे में काफी उत्साह है।

अक्षय और सैफ के वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो अक्षय कुमार ये दिनों कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षय, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की शानदार कॉमिक टाइमिंग देखने को मिली। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, सैफ अली खान भी बैक-टू-बैक फिल्मों में नजर आ रहे हैं। वह जल्द ही 'गो गोवा गॉन 2' और 'रेस 4' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। इससे पहले वह 'ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स' में नजर आए थे, जो 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com