Salman Khan In New Look Before Release Of Sikandar Film Fans Are Excited
बदल गया सलमान खान का लुक, फैंस बोले- पूरी हुई सिकंदर की शूटिंग!
सलमान खान बदले हुए लुक में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सिकंदर फिल्म की शूटिंग लगता है पूरी हो गई है। आइए जानते हैं क्या सच में शूटिंग पूरी हो गई है।
Salman Khan New look: सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि फिल्म की शूटिंग अभी कंप्लीट नहीं हुई है। लेकिन सलमान खान के नए लुक ने फैंस को अटकलें लगाने का मौका दे दिया है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान खान के सिकंदर फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।
विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान का ताजा वीडियो पोस्ट हुआ है। इस वीडियो में सलमान खान पिस्टल ग्रीन कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। साथी उन्होंने रिप्ड जींस पहनी हुई है। वीडियो में आप सलमान खान के स्वैग को देख सकते हैं। सलमान खान इस समय कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। दरअसल कुछ समय पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इस वजह से उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
सिकंदर फिल्म के लिए सलमान खान का जो लुक पहले था, वह उससे अलग लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह भी उनके फिल्म का ही लुक है। जिसमें वह थोड़ा बदले हुए लुक में नजर आएंगे। सिकंदर फिल्म के लिए उन्होंने दाढ़ी बढ़ाकर रखी है और वह फिल्म में इसी लुक में नजर आएंगे। बिग बॉस की शूटिंग के समय भी उन्होंने अपने इसी लुक को बरकरार रखा था। जब फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही होती है, तो सलमान खान हमेशा क्लीन शेव में नजर आते हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। दर्शक बेसब्री से सलमान खान की फिल्म सिकंदर का इंतजार कर रहे हैं।
Salman khan in new look before release of sikandar film fans are excited