सैयारा की एडवांस बुकिंग को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, टिकट खिड़कियों पर मची हलचल

बॉलीवुड फिल्म सैयारा की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यशराज फिल्म्स की इस पेशकश में अहान पांडे और अनीत पड्डा डेब्यू कर रहे हैं, और इसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया है।
सैयारा बनी तीसरे ही दिन ब्लॉकबस्टर, नए चेहरों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
सैयारा बनी तीसरे ही दिन ब्लॉकबस्टर
Published on: 
Updated on: 

Saiyaara Advance Booking: बॉलीवुड में जब भी यशराज फिल्म्स कोई नई फिल्म लेकर आता है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इस बार वाईआरएफ की नई पेशकश है सैयारा है, जो 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि यह फिल्म दो नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है, जो 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

‘सैयारा’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत आज से हुई और पहले ही दिन टिकट खिड़कियों पर गजब की हलचल देखने को मिली। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, किसी डेब्यू फिल्म को इतने बड़े स्तर पर एडवांस बुकिंग मिलना विरले ही देखा गया है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

सैयारा की चार्टबस्टर गाने

फिल्म सिर्फ अपनी कास्ट या डायरेक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने संगीत एलबम के लिए भी चर्चा में है। फिल्म के गानों ने पहले ही चार्टबस्टर लिस्ट में जगह बना ली है। फहीम-अरसलान का टाइटल ट्रैक 'सैयारा', जुबिन नौटियाल का 'बर्बाद', विशाल मिश्रा का 'तुम हो तो', सचेत-परंपरा का 'हमसफर', अरिजीत सिंह और मिथुन का 'धुन', श्रेया घोषाल की ‘सैयारा रिप्राइज़’, और शिल्पा राव का ‘बर्बाद रिप्राइज़’ हर गाना एक से बढ़कर एक है।

फिल्म की प्रेम कहानी

'सैयारा' की प्रेम कहानी को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है। मोहित सूरी ने फिल्म में भावनात्मक गहराई और यंग केमिस्ट्री को बेहतरीन ढंग से पेश किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा के करियर की शानदार शुरुआत बन सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 18 जुलाई को रिलीज के बाद 'सैयारा' कितनी बड़ी हिट साबित होती है।

महेश भट्ट का बयान

महेश भट्ट ने हाल ही में फिल्म सैयारा को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सैयारा, मेरी नजर में, इस पीढ़ी की सबसे अहम रोमांटिक फिल्म होगी। जब मैंने आशिकी बनाई थी, तो मैंने इसे बहुत प्यूरिटी के साथ बनाया और सौभाग्य से लोग इससे गहराई से जुड़ गए और दो नए चेहरों को रातों-रात स्टार बना दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि मोहित सूरी सैयारा के साथ भी यही करेगा।