मालिक को धूल चटाएगी सैयारा, अहान पांडे की फिल्म की बंपर ओपनिंग का प्रेडिक्शन

मलिक फिल्म के मुकाबले सैयारा को बेहतरीन ओपनिंग मिलेगी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है, कहा जा रहा है कि अहान पांडे की पहली फिल्म राजकुमार राव की फिल्म मालिक को ओपनिंग डे के मुकाबले में धूल चटा सकती है।
मालिक को धूल चटाएगी सैयारा, अहान पांडे की फिल्म की बंपर ओपनिंग का प्रेडिक्शन
मालिक के मुकाबले सैयारा को मिलगी तगड़ी ओपनिंग, जानें पहले दिन कितना होगा कारोबार
Published on: 
Updated on: 

Saiyaara Opening Day Collection Prediction: अनन्या पांडे के कजिन और चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे की फिल्म सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी? यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। कहा यह जा रहा है कि फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिल सकती है और यह फिल्म राजकुमार राव की फिल्म मालिक के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। यह बातें हवा में की जा रही है या इसके पीछे कोई तर्क है? क्योंकि दो नए कलाकारों से सजी किसी फिल्म को लेकर ऐसा दावा जल्दी नहीं किया जाता। आइए जानते हैं फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर क्या अंदाजा लगाया गया है।

सैयारा फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने अहान पांडे की एक्टिंग की सराहना की थी और उनकी तुलना बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार रणबीर कपूर और शाहिद कपूर के साथ की गई। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं, यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को लेकर यह दावा किया जा रहा है की फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी और यह फिल्म मालिक फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

सैयारा फिल्म का ट्रेलर

सैयारा फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन प्रेडिक्शन  मालिक फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की अगर बात करें तो राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.5 करोड़ का कारोबार कर सकती है और अगर यह दावा सच हुआ तो यह राजकुमार राव की फिल्म मालिक के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

सच के करीब नहीं लगता सैयारा को लेकर किया गया दावा

सैयारा फिल्म को लेकर भले ही बंपर ओपनिंग की बात की जा रही है, लेकिन 18 जुलाई को सिर्फ सैयारा अकेले बॉक्स ऑफिस पर दस्तक नहीं देने वाली है। इसका सामना सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय और अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट से होने वाला है। ऐसे में सिर्फ सैयारा फिल्म को लेकर किया जा रहा दावा सच के बिल्कुल करीब दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में इसका प्रदर्शन कैसा होगा यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com