-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Told Truth About Night Of Attack Told Whose Screams Stunned Him
सैफ अली खान ने बयां किया हमले वाली रात का सच, बताया किसकी चीखें सुनकर उड़ गए थे होश
- Written By: अदिति भंडारी
सैफ अली खान से मुंबई पुलिस ने 16 जनवरी को उनके घर में हुए चाकू हमले के मामले में पूछताछ की। हमलावर ने सैफ और उनकी नर्स पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब वह घर लौट आए हैं।

सैफ अली खान ने बयां किया हमले वाली रात का सच, बताया किसकी चीखें सुनकर उड़ गए थे होश (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से मुंबई की बांद्रा पुलिस ने 16 जनवरी को उनके घर में हुए चाकू हमले के मामले में पूछताछ की है। पुलिस ने सैफ का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उस रात वह और उनकी पत्नी करीना कपूर अपनी 11वीं मंजिल पर स्थित बेडरूम में थे। इस दौरान अचानक उन्होंने अपनी नर्स, एलियामा फिलिप की चीखें सुनीं। सैफ ने बताया कि जब उन्होंने ये आवाजें सुनीं, तो वह और करीना तुरंत जहांगीर के कमरे की ओर भागे, जो एलियामा का सोने का स्थान था। वहां उन्होंने एक अजनबी व्यक्ति को देखा, जो हमलावर था और जहांगीर रो रहा था। सैफ ने बताया कि जब वह हमलावर से भिड़े, तो उस व्यक्ति ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिसमें उनकी पीठ, गर्दन और अन्य जगहों पर चोटें आईं।
सैफ ने यह भी बताया कि हमलावर के हमले से वह घायल हो गए, लेकिन किसी तरह खुद को छुड़ाकर हमलावर को पीछे धक्का देने में सफल रहे। इस बीच, उनकी नर्स एलियामा फिलिप ने जहांगीर को कमरे से निकालकर उसे बंद कर दिया। सैफ के अनुसार, यह हमला इतना अचानक और डरावना था कि वह खुद भी यह समझ नहीं पाए कि यह व्यक्ति उनके घर में कैसे घुसा था।
सैफ अली खान पर हमले के बाद घायल अवस्था में उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया। एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया, और अस्पताल में सैफ के परिवार के मित्र अफसर जैदी ने बाकी की औपचारिकताएं पूरी की। अफसर जैदी, जो पटौदी परिवार के करीबी मित्र हैं, ने बताया कि सुबह 3:30 बजे के आसपास सैफ के परिवार से उन्हें फोन आया और सुबह 4 बजे के आसपास वह अस्पताल पहुंचे। अफसर जैदी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सैफ को अस्पताल नहीं ले गए थे, बल्कि उन्हें बाद में अस्पताल बुलाया गया ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सैफ को फिलहाल लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, और वह अब अपने घर में हैं। इस घटना के बाद, सैफ और उनके परिवार वाले अभी भी इस शॉकिंग हमले से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Saif ali khan told truth about night of attack told whose screams stunned him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
Jul 27, 2026 | 10:29 AMतमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Jul 27, 2026 | 10:29 AMइंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
Jul 27, 2026 | 10:27 AMAbhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
Jul 27, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
Jul 27, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














